एक्सप्लोरर

Toyota Yaris: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई टोयोटा यारिस हैचबैक, भारत में हो सकती है लॉन्च

इसके भारत में लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि इसे टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है. टोयोटा ने अभी हाल ही में अपनी नई इनोवा हाइक्रॉस लॉन्च की है.

Toyota Yaris Hatchback: हाल ही में भारत में टोयोटा यारिस हैचबैक को देखा गया है. यह पहली बार नहीं है, इसे पहले भी कई बार देखा जा चुका है. इस कार की भारत में लंबे समय से टेस्टिंग चल रही है.  कंपनी भारत में इसकी टेस्टिंग क्यों कर रही है और यह कौन सी कार है? इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. लेकिन यह वो यारिस नहीं है, जिसे हम एक टोयोटा सेडान के रूप में जानते हैं जिसे भारत में पहले बेचा जाता था और बाद में इसे बंद कर दिया गया था. यह यारिस हैचबैक है, जिसे कई ग्लोबल मार्केट में बेचा जाता है.  

हाइब्रिड पावरट्रेन में है उपलब्ध

टोयोटा के लिए यारिस एक बड़ा नाम है, और टोयोटा के सबसे पुराने मॉडल्स में से एक है. भारत में यारिस को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. यह एक प्रीमियम हैचबैक है और पेट्रोल इंजन की लाइन-अप के साथ हुंडई i20 के साइज के समान है, साथ ही इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन भी उपलब्ध है. अब सवाल यह बनता है कि क्या यह कार भारत में आएगी? जिसकी संभावना बहुत कम दिखती है, क्योंकि टोयोटा पहले से ही भारत में ग्लैंजा की बिक्री करती है, जो कि मारुति सुजुकी के बलेनो पर आधारित है, और कंपनी देश में भविष्य में भी मारुति के प्रोडक्ट्स पर भी ध्यान केंद्रित करने वाली है. अगर यारिस हमारे बाजार में आती है तो यह बहुत महंगी होगी. फिर भी, एक हॉट जीआर यारिस, अपने आप में एक परफॉर्मेस क्लासिक कार है, जिसे टोयोटा अपने लाइनअप में वृद्धि करने के लिए  सीबीयू रूट के जरिए भारत में ला सकती है. 

क्या भारत में होगी लॉन्च?

इसके भारत में लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि इसे टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है. टोयोटा ने अभी हाल ही में अपनी नई इनोवा हाइक्रॉस लॉन्च की है और जल्द ही न्यू जेनरेशन फॉर्च्यूनर भी लाने वाली है. साथ ही कंपनी भारत के लिए कई नए प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है. भारत में यारिस हैचबैक प्रीमियम इंटीरियर के साथ काफी फंकी लुक में आ सकती है. हालांकि इसकी उम्मीद बहुत कम है. देखना ये होगा कि ये लोगों को कितना पसंद आती है. अगर यह भारत में आती है तो इसे कंपनी अपने लाइनअप में ग्लैंजा से ऊपर रखेगी.

यह भी पढ़ें :- जल्द भारत में लॉन्च होने वाली हैं 6 नई एसयूवी, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget