एक्सप्लोरर

Upcoming SUVs: जल्द भारत में लॉन्च होने वाली हैं 6 नई एसयूवी, देखिए पूरी लिस्ट 

होंडा मोटर्स सबकॉम्पैक्ट, मिड साइज और प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी सेगमेंट में दो नए मॉडल पेश करने वाली है. जबकि होंडा एलीवेट मिडसाइज एसयूवी जुलाई या अगस्त 2023 तक लॉन्च की जाएगी.

New Arriving SUV Cars: भारत में पिछले एक दशक में SUVs की बिक्री भी बहुत तेजी देखने को मिली है. इस सेगमेंट में अगले कुछ सालों में मारुति, टाटा, महिंद्रा, टोयोटा, होंडा, फॉक्सवैगन, रेनॉल्ट और निसान कई नए मॉडल्स की लॉन्चिंग करने वाले हैं. प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी स्पेस में 6 नई लॉन्चिंग होने वाली है. चलिए देखते हैं इन कारों की पूरी लिस्ट. 

निसान एक्स-ट्रेल

निसान एक्स-ट्रेल एसयूवी भारत में ई-पावर हाइब्रिड सिस्टम के साथ आएगी. ग्लोबल मार्केट में यह एसयूवी हल्के और मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस है. एक्स-ट्रेल 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.8 इंच का एचयूडी, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, एडीएएस तकनीक सहित अन्य कई फीचर्स मिलते हैं.

न्यू-जेनरेशन रेनॉल्ट डस्टर

न्यू-जेनरेशन रेनॉल्ट डस्टर 2024 में भारत आएगी. इसे रेनॉल्ट - निसान के CMF-B मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. डायमेंशन में यह नई डस्टर अपने पुराने वर्जन से बड़ी होगी. इसमें 7-सीट कॉन्फ़िगरेशन मिलेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार एसयूवी में 1.3L हाइब्रिड पावरट्रेन मिल सकता है. साथ ही इसमें एक नया 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है.

टोयोटा कोरोला क्रॉस

टोयोटा, अपनी कोरोला क्रॉस पर आधारित एक नए मॉडल के साथ 7-सीटर एसयूवी सेगमेंट में एक नई एसयूवी लाने वाली है. इसे ग्लोबल-स्पेक TNGA-C प्लेटफॉर्म पर डिज़ाइन किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल इनोवा हाइक्रॉस के लिए भी किया जाता है. इसमें नई इनोवा हाइक्रॉस वाला पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है, जिसमें 2.0L नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 2.0L पेट्रोल के साथ सेल्फ चार्जिंग स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम मिलता है.  

फॉक्सवैगन टेरॉन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फॉक्सवैगन इंडिया 2025 में ऑल-न्यू टेरॉन एसयूवी लाने की योजना बना रही है. इस 7-सीटर एसयूवी को सीकेडी किट के रूप में इंपोर्ट करके भारत में असेंबल किया जाएगा. इसे MQB-A2 प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जाएगा जिसका इस्तेमाल नए कोडियाक में किया जाता है. इसके  चीन-स्पेक मॉडल की लंबाई लगभग 4.6 मीटर है.

मारुति 7-सीटर एसयूवी

मारुति प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी सेगमेंट में अपना पहला प्रोडक्ट लाने की तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा पर आधारित थ्री-रो एसयूवी पेश करेगी. नई मारुति 7-सीटर एसयूवी लंबी और अधिक स्पेस के साथ आएगी. सुजुकी के ग्लोबल सी प्लेटफॉर्म पर बने इस मॉडल के 1.5 लीटर के15सी पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड और 1.5 लीटर एटकिंसन साइकिल स्ट्रांग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आने की उम्मीद है. इस नई 7-सीटर एसयूवी का उत्पादन कंपनी के नए खरखौदा प्लांट में किया जाएगा.

होंडा 7-सीटर एसयूवी

होंडा मोटर्स सबकॉम्पैक्ट, मिड साइज और प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी सेगमेंट में दो नए मॉडल पेश करने वाली है. जबकि होंडा एलीवेट मिडसाइज एसयूवी जुलाई या अगस्त 2023 तक लॉन्च की जाएगी. नई 7-सीटर SUV ग्लोबल-स्पेक में BR-V के समान प्लेटफॉर्म देखने को मिल सकता है. यह से एलिवेट का थ्री- रो वर्जन होगा.

यह भी पढ़ें :- एलन मस्क ने दिखाई दो नयी इलेक्ट्रिक कारों की झलक, एक पर काम शुरू 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget