एक्सप्लोरर

New Maruti Suzuki Dzire: न्यू जनरेशन मारुति डिजायर की डिजाइन और स्पेसिफिकेशन डिटेल्स आई सामने, जानिए क्या कुछ होगा नया?

नई डिजायर का मुकाबला होंडा अमेज और हुंडई ऑरा से होगा. होंडा 2024 में अपनी न्यू जेनरेशन अमेज सब-4 मीटर सेडान को लॉन्च कर सकती है. हालांकि लॉन्च की डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई है.

2024 Maruti Dzire: मारुति सुजुकी अगले 1 साल में भारतीय बाजार में कई कारों को लॉन्च करने वाली है. कंपनी 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित EVX कॉन्सेप्ट पर बेस्ड एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ EV सेगमेंट में भी एंट्री करेगी. इसके अलावा न्यू जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक को भी पेश करेगी, जिसे भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. नई स्विफ्ट की तरह, मारुति 2024 में न्यू जेनरेशन डिजायर सेडान को भी 2024 में लॉन्च करेगी.

न्यू जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर

नई मारुति सुजुकी डिजायर में एक नया डिजाइन देखने को मिलेगा, जो कि न्यू जनरेशन मारुति स्विफ्ट हैचबैक से मिलता जुलता होगा, जिसे हाल ही में जापान में लॉन्च किया गया है. उम्मीद की जा रही है कि नई डिजायर के फ्रंट डिजाइन में इसके समान बदलाव किए जाएंगे. 

नई मारुति डिजायर में ग्लॉसी ब्लैक और डार्क क्रोम फिनिश के साथ नई डिजाइन वाली बड़ी ग्रिल, एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप के साथ शार्प हेडलैंप, नया बम्पर और फ्लैटर नोज़ मिलने की संभावना है. नए मॉडल में नए स्टाइल वाले 16 इंच के अलॉय व्हील और ट्रेडीशनल रियर डोर के हैंडल के साथ अपडेटेड साइड प्रोफाइल देखने को मिलेगा. ज्यादातर बदलाव नए टेलगेट और नए फुल एलईडी टेल-लैंप के साथ पीछे की तरफ किए जाएंगे.

इंटीरियर और फीचर्स डिटेल

नई मारुति सुजुकी डिजायर के केबिन में नई फ्रोंक्स और बलेनो सहित अन्य नई मारुति कारों के समान डिटेल्स देखने को मिलेंगे. इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ एक बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक नया 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, अपडेटेड स्विचगियर और ऑटोमेटिक एसी के साथ नया सेंट्रल कंसोल होगा. इस सेडान में हाईट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और रियर एसी वेंट भी मिलेगा.

नई मारुति सुजुकी डिजायर स्पेसिफिकेशन

न्यू जेनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर में पेट्रोल और हाइब्रिड पेट्रोल पावरट्रेन दोनों का विकल्प मिलने की उम्मीद है. इस सेडान में एक नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर DOHC "Z-सीरीज़" इंजन मिलेगा. CVT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जुड़ा यह इंजन 5700rpm पर 82bhp की पावर और 4500rpm पर 108Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. माइल्ड हाइब्रिड मॉडल में डीसी सिंक्रोनस मोटर मिलेगा, जो क्रमशः 3.1bhp पॉवर और 60Nm का अतिरिक्त शक्ति और टॉर्क जेनरेट करता है. नई स्विफ्ट के साथ नॉन हाईब्रिड और माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ क्रमशः 23.4kmpl और 24.5kmpl का माइलेज मिलने का दावा किया गया है.

कब होगी लॉन्च

नई डिजायर का मुकाबला होंडा अमेज और हुंडई ऑरा से होगा. होंडा 2024 में अपनी न्यू जेनरेशन अमेज सब-4 मीटर सेडान को लॉन्च कर सकती है. हालांकि लॉन्च की डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि नई डिजायर 2024 की दूसरी तिमाही में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है.

यह भी पढ़ें :- महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को ऑस्ट्रेलेशियन NCAP में मिली जीरो स्टार रेटिंग, भारत की सबसे सुरक्षित कारों में है शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, 16.9 लाख कीमत और 29kmpl का तगड़ा माइलेज
Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, 16.9 लाख कीमत और 29kmpl का तगड़ा माइलेज
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget