एक्सप्लोरर

Volvo EX30: भारत में शुरू हुई Volvo EX30 इलेक्‍ट्रिक SUV की टेस्टिंग, जानें कब होगी लॉन्‍च?

यूरोप की कंपनी वोल्वो जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Volvo EX30 को भारत में लॉन्च कर सकती है. लॉन्च से पहले इसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है. आइए जानें इस SUV में कौन-कौन से फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

भारतीय बाजार में Volvo भी अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Volvo EX30 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, EX30 की भारत में टेस्टिंग शुरू हो चुकी है और इसे हाल ही में रोड पर चलते हुए स्पॉट किया गया है. माना जा रहा है कि Volvo इस इलेक्ट्रिक SUV को भारत में अपने मौजूदा EX40 और EC40 मॉडल्स से नीचे पोजिशन करेगी.

टेस्टिंग में क्या देखा गया?

  • दरअसल, टेस्टिंग के दौरान देखी गई Volvo EX30 को पूरी तरह से ढका गया था, लेकिन इसकी टेललाइट डिजाइन और ओवरऑल सिलुएट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसका डिजाइन ग्लोबल वेरिएंट जैसा ही होगा. इस SUV को पहले ही यूरोप और अन्य बाजारों में लॉन्च किया जा चुका है, इसलिए इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है.

कैसे हैं फीचर्स?

  • Volvo EX30 को एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV के रूप में इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया है. इसमें कई स्मार्ट और एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं. इसमें एक बड़ा 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. गाड़ी में डिजिटल की के साथ वायरलेस चार्जर, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, और एयर प्यूरिफायर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं. इसके अलावा इसमें Type-C USB पोर्ट्स, 360 डिग्री कैमरा, पार्क पायलट असिस्ट, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम, डोर ओपनिंग अलर्ट, और कॉलिजन अवॉइडेंस सिस्टम जैसी सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं भी दी गई हैं.

बैटरी और रेंज

  • Volvo EX30 में एक 69 kWh क्षमता की बैटरी दी गई है. इस बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने में लगभग 8 घंटे का समय लगता है. एक बार फुल चार्ज होने पर यह SUV लगभग 407 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है. इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सपोर्ट वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 315 किलोवाट की पावर जनरेट करती है. इसका मतलब है कि गाड़ी न सिर्फ लंबी दूरी तय कर सकती है, बल्कि उसकी परफॉर्मेंस भी दमदार है.

कब आएगी भारत में?

  • Volvo की ओर से अब तक EX30 के भारत लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और टेस्टिंग को देखते हुए माना जा रहा है कि फेस्टिव सीजन 2025 तक यह SUV भारत में लॉन्च की जा सकती है. क्योंकि इसकी टेस्टिंग भारत में शुरू हो चुकी है, इसलिए लॉन्च अब बहुत दूर नहीं माना जा रहा.

 क्या हो सकती है EX30 की प्राइस?

  • Volvo EX30 की कीमत का खुलासा कंपनी लॉन्च के समय ही करेगी. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि इस SUV को भारत में मौजूद EX40 और EC40 Recharge से नीचे पोजिशन किया जाएगा. इस आधार पर EX30 की संभावित शुरुआती कीमत ₹45 से ₹50 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है. इस कीमत पर यह गाड़ी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक किफायती और स्मार्ट विकल्प बन सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Alloy Wheel or Steel Wheel: Alloy Wheel और Steel Wheel में कौन बेहतर? जानें एक-एक डिटेल
Alloy Wheel और Steel Wheel में कौन बेहतर? जानें एक-एक डिटेल
देश में बनीं, दुनिया में छाईं, इन गाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान
देश में बनीं, दुनिया में छाईं, इन गाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Car Coolant: कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?
कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget