एक्सप्लोरर

Tesla में जॉइनिंग से 72 घंटे पहले कैंसिल हुआ ऑफर लेटर, Ex-Meta इंटर्न का टूटा दिल

Ex-Meta Intern Lose Tesla Job: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला में हो रहे ले-ऑफ और जॉइनिंग रद्द होने को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं. टेस्ला में जॉइनिंग रद्द होने को लेकर एक महिला ने अपनी बात रखी है.

Tesla Job Offer Letter: टेस्ला में हो रहे ले-ऑफ को लेकर खबरें सामने आ रही हैं. हाल ही में लिंक्डइन पर एक महिला ने दावा किया था कि वह टेस्ला में काम करती थी और अचानक ही उसे कंपनी से बाहर कर दिया गया. उस महिला ने ये भी दावा किया था कि उसकी टीम के 500 से ज्यादा मेंबर्स को एक साथ निकाला गया है. वहीं, अब टेस्ला से इसी संबंध में जुड़ा एक और पोस्ट सामने आया है. एक महिला ने ये दावा किया है कि उसे टेस्ला की ओर से कंपनी में काम करने को लेकर ऑफर लेटर आया था. लेकिन जॉइनिंग से 72 घंटे पहले ही उसे कंपनी जॉइन करने से मना कर दिया गया.

72 घंटे पहले रोकी गई जॉइनिंग

कार्मेन ली नाम की महिला ने लिंक्डइन के जरिए इस बात का दावा किया है कि उसे टेस्ला में कार करने का ऑफर लेटर आ गया था. लेकिन, टेस्ला ने उसे जॉइनिंग डेट से 72 घंटे पहले ऑफर को कैंसिल कर दिया. इस बात को कार्मेन ली ने अपने ऑफर लेटर के स्क्रीनशॉट के साथ शेयर किया है. साथ ही इस घटना से जुड़ी पूरी जानकारी भी महिला ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर शेयर की है. इस महिला ने अपनी प्रोफाइल पर बता रखा है कि वो पहले मेटा (Meta) में ऑटो डेस्क के लिए इंटर्नशिप भी कर चुकी है.


Tesla में जॉइनिंग से 72 घंटे पहले कैंसिल हुआ ऑफर लेटर, Ex-Meta इंटर्न का टूटा दिल

Tesla में जॉइनिंग न होने से टूटा दिल

कार्मेन ली ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर 4 मई, शनिवार को पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जब मैं टेस्ला में अपने सफर को शुरू करने की तरफ बढ़ने ही वाली थी, तो आज दोपहर मेरी जॉइनिंग से 72 घंटे पहले टेस्ला ने उस ऑफर को रद्द कर दिया. महिला ने आगे लिखा कि अपनी पिछली कंपनी को दिसंबर में छोड़ने के बाद से मैं लगातार तीन महीने से इंटरव्यू दे रही थी. टेस्ला की डिजाइनिंग टीम में जॉइनिंग के लिए मैंने और भी कंपनी के ऑफर को ठुकरा दिया. महिला ने यहां तक लिखा कि वो बता नहीं सकती कि वो क्या फील कर रही है और उसका दिल कितना टूटा है.


Tesla में जॉइनिंग से 72 घंटे पहले कैंसिल हुआ ऑफर लेटर, Ex-Meta इंटर्न का टूटा दिल

निराश और हताश हुई महिला

अपने लिंक्डइन अकाउंट पर अपनी भावनाएं बताते हुए महिला ने लिखा कि मैं जानती हूं कि मेरी बात को वो लोग बेहतर तरीके से समझ पाएंगे, जिन्हें पिछले दो हफ्तों में खासतौर पर टेस्ला की तरफ से निकाला गया है या फिर उनकी जॉइनिंग को रद्द कर दिया गया है. कार्मेन ली ने लिखा कि वो इस घटना से काफी निराश हो गई हैं और उनका दिल भी टूटा है.

टेस्ला से निकाली गई पाकिस्तानी मूल की महिला

पाकिस्तानी मूल की महिला बिसमा रहमान ने भी टेस्ला में हो रहे ले-ऑफ को लेकर अपने लिंक्डइन अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया. बिसमा रहमान का दावा है कि उन्हें और उनके 500 से ज्यादा टीम मेट्स को एक रात में ही अचानक टेस्ला से निकाल दिया गया. टेस्ला में अपने काम-काज को लेकर और ले-ऑफ दोनों ही बातों पर महिला ने खुलकर अपनी बात रखी. वहीं एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की ओर से इस ले-ऑफ और अन्य एमप्लॉय की जॉइनिंग रद्द होने को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है.


Tesla में जॉइनिंग से 72 घंटे पहले कैंसिल हुआ ऑफर लेटर, Ex-Meta इंटर्न का टूटा दिल

ये भी पढ़ें

'अब मैं हिस्सा नहीं हूं, लेकिन...', Tesla से निकाले जाने पर छलका पाकिस्तानी महिला का दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये हैं मारुति की सबसे मजबूत कारें, मिली है 5 स्टार रेटिंग
ये हैं मारुति की सबसे मजबूत कारें, मिली है 5 स्टार रेटिंग
गिरावट के बाद अचानक कैसे बढ़ गई छोटी कारों की सेल?
गिरावट के बाद अचानक कैसे बढ़ गई छोटी कारों की सेल?
बारिश में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जानें जरूरी बात
बारिश में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जानें जरूरी बात
चलाने में कैसी है टर्बो पेट्रोल इंजन वाली Brezza Facelift?
चलाने में कैसी है टर्बो पेट्रोल इंजन वाली Brezza Facelift?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget