एक्सप्लोरर

Tata Safari Dark Edition: देखिए टाटा हैरियर और सफारी रेड डार्क एडिशन का फोटो रिव्यू, ढेर सारी खूबियों से है लैस 

टॉप-एंड सफारी और हैरियर रेड डार्क एडिशन की कीमत क्रमशः 25 लाख रुपये और 24 लाख रुपये है. नई तकनीक और शानदार टचस्क्रीन अपडेट के साथ अधिक कंफर्टेबल सीट्स इन्हें अधिक प्रीमियम एसयूवी बनाती हैं.

Tata Safari Dark Edition: टाटा मोटर्स ने अपनी डार्क एडिशन कारों के साथ 'ब्लैक' कलर को फिर से ट्रेंड में ला दिया है, जिसके साथ ही अन्य कार कंपनियां भी अब अपनी कारों का ब्लैक एडिशन पेश कर रही हैं. लेकिन इस बार कुछ नया करने के इरादे से कंपनी ने हाल में अपनी एसयूवी कारों को 'रेड डार्क' एडिशन को उतारा है, जिसमें कुछ रेड एक्सेंट देखने को मिलता है.

साथ कंपनी ने अपनी हैरियर और सफारी के 2023 वेरिएंट में कुछ नई सुविधाओं को भी शामिल किया गया है. इनके बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने इन दोनों एसयूवी कारों को चला कर देखा.

Tata Safari Dark Edition: देखिए टाटा हैरियर और सफारी रेड डार्क एडिशन का फोटो रिव्यू, ढेर सारी खूबियों से है लैस  

लुक और डिजाइन

ये दोनों एसयूवी काले रंग में बहुत शानदार लगती हैं, जबकि इसके रेड एक्सेंट, पूरी तरह से ब्लैक आउट चीजों को बेहतर ढंग से दिखाते हैं. यहां तक ​​कि टाटा का लोगो भी ब्लैक है. पियानो ब्लैक ग्रिल के कारण इनमें कहीं भी क्रोम नहीं है, जो कि काफी अच्छा दिखता है. देश में ग्राहक अब क्रोम के अलावा भी डिजाइन को पसंद करने लगे हैं. इसमें 'रेड' बिट्स बहुत कम देखने को मिलते हैं, जैसे कि ग्रिल पर रेड एक्सेंट और रेड ब्रेक कैलीपर्स के साथ-साथ बैजिंग पर रेड एक्सेंट दिए गए हैं. दोनों एसयूवी में 18 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जिन्हें नए डिजाइन में तैयार किया गया है. रेड डार्क एडिशन के एक्सटीरियर में बहुत अधिक बदलाव नहीं किए गए हैं.

Tata Safari Dark Edition: देखिए टाटा हैरियर और सफारी रेड डार्क एडिशन का फोटो रिव्यू, ढेर सारी खूबियों से है लैस  

इंटीरियर और फीचर्स

इसके इंटीरियर में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसमें डायमंड स्टाइल क्विल्टिंग वाली कार्नेलियन रेड लेदरेट सीट्स दी गई हैं. इनकी क्वॉलिटी में भी काफी सुधार हुआ है. यही लाल बिट्स डोर्स और सेंटर कंसोल में ग्रैब हैंडल पर भी देखने को मिलता है. सीटों पर भी डार्क लोगो दिया गया है. हम डैशबोर्ड पर और अधिक रेड एक्सेंट की उम्मीद कर रहे थे.

Tata Safari Dark Edition: देखिए टाटा हैरियर और सफारी रेड डार्क एडिशन का फोटो रिव्यू, ढेर सारी खूबियों से है लैस 

सफारी रेड डार्क में पैनारोमिक सनरूफ के साथ-साथ डोर्स पर एक स्पेशल रेड मूड लाइटिंग दी गई है. इसमें नया 10.25-इंच टचस्क्रीन और नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. नई टचस्क्रीन में ग्राफिक्स, टच रिस्पॉन्स और लुक पहले की छोटी टचस्क्रीन की तुलना में काफी बड़ा सुधार है. साथ ही इसका मेन्यू भी काफी सिंपल है.

Tata Safari Dark Edition: देखिए टाटा हैरियर और सफारी रेड डार्क एडिशन का फोटो रिव्यू, ढेर सारी खूबियों से है लैस 

अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें साउंड के साथ क्लाइमेट कंट्रोल, प्रीमियम 360 डिग्री कैमरा डिस्प्ले है, जिसमें 2डी/3डी इमेजेस देख सकते हैं. यह पिछले डिस्प्ले एक बहुत बड़ा बदलाव है. साथ ही इसमें वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ एक शानदार ऑडियो सिस्टम सफारी और हैरियर दोनों कारों में दिया गया है. सफारी में एक इलेक्ट्रिक बॉस मोड के साथ 4 वे एडजस्टेबल को पायलट सीट्स और वेंटिलेशन और हेडरेस्ट कुशन के साथ सेकंड रो कैप्टन सीट्स भी दी गई हैं. इसमें 200 से साउंड सपोर्ट, 6 लैंग्वेज कमांड, मेमोरी और वेलकम फंक्शन के साथ 6 वे पावर्ड ड्राइवर सीट्स और ADAS के तहत ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, फ्रंट/रियर रडार/कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Tata Safari Dark Edition: देखिए टाटा हैरियर और सफारी रेड डार्क एडिशन का फोटो रिव्यू, ढेर सारी खूबियों से है लैस 

पावरट्रेन

Harrier और Safari दोनों के रेड डार्क एडिशन 170bhp/350Nm आउटपुट वाले समान 2.0 डीजल इंजन के साथ आते हैं, जिन्हें  नई उत्सर्जन मानदंडों को भी पूरा करने के लिए अपडेट किया गया है. हमने 6-स्पीड ऑटोमेटिक वेरिएंट को चलाया और हमने इसे अधिक स्मूथ महसूस किया. स्टीयरिंग कम स्पीड पर थोड़ा भारी लगता है लेकिन यह अन्य कारों के मुकाबले अधिक आरामदायक है.

Tata Safari Dark Edition: देखिए टाटा हैरियर और सफारी रेड डार्क एडिशन का फोटो रिव्यू, ढेर सारी खूबियों से है लैस  
प्राइस

टॉप-एंड सफारी और हैरियर रेड डार्क एडिशन की कीमत क्रमशः 25 लाख रुपये और 24 लाख रुपये है. नई तकनीक और शानदार टचस्क्रीन अपडेट के साथ अधिक कंफर्टेबल सीट्स इन्हें अधिक प्रीमियम एसयूवी बनाती हैं. यह एक लग्जरी एसयूवी की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं.

Tata Safari Dark Edition: देखिए टाटा हैरियर और सफारी रेड डार्क एडिशन का फोटो रिव्यू, ढेर सारी खूबियों से है लैस 

यह भी पढ़ें :- इस साल 2 मिलियन से ज्यादा वाहनों के उत्पादन की तैयारी कर रही है मारूति सुजुकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Brezza अब पहले से ज्यादा दमदार, Turbo Engine से लेकर ADAS तक, ये हैं 5 बड़े बदलाव
Maruti Brezza अब पहले से ज्यादा दमदार, Turbo Engine से लेकर ADAS तक, ये हैं 5 बड़े बदलाव
Tata और Hyundai को टक्कर देने Mahindra की नई तैयारी, पहाड़ों में टेस्टिंग करते दिखी दमदार SUV
Tata और Hyundai को टक्कर देने Mahindra की नई तैयारी, पहाड़ों में टेस्टिंग करते दिखी दमदार SUV
Toyota Hyryder को मिलेगी कड़ी टक्कर, 27 KMPL माइलेज वाली नई SUV की होने वाली है एंट्री
Toyota Hyryder को मिलेगी कड़ी टक्कर, 27 KMPL माइलेज वाली नई SUV की होने वाली है एंट्री
36 लाख रुपये की SUV, लेकिन खरीद पाएंगे सिर्फ 85 लोग, Jeep Meridian में क्या है इतना खास?
36 लाख रुपये की SUV, लेकिन खरीद पाएंगे सिर्फ 85 लोग, Jeep Meridian में क्या है इतना खास?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget