एक्सप्लोरर

Tata Curvv Review: पावर और परफॉर्मेंस में Tata Curvv का कैसा है जलवा? एबीपी न्यूज़ के रिव्यू में पढ़ें

Tata Curvv First Review: टाटा मोटर्स की ओर से पेश की है अपनी नई Curvv, जो कि कंपनी की पहली कॉम्पैक्ट SUV है. जानिए ये कार चलाने पर कैसा फील देती है और कर्व की परफॉर्मेंस कैसी है.

Tata Curvv Petrol Hyperion : टाटा मोटर्स (Tata Motors) की ओर से पेश की गई Curvv पहली कॉम्पैक्ट SUV है जो SUV कूपे स्टाइल में आती है. यह गाड़ी नए Atlas प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें दो टर्बो पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन दिया दया है. इस कार में नया Hyperion डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन, जो 125bhp की पावर और 225Nm का टॉर्क पैदा करता है. यह इंजन स्टैंडर्ड 1.2 टर्बो की तुलना में कहीं अधिक शक्तिशाली है, जो 120bhp और 170Nm टॉर्क प्रदान करता है.

इंजन और परफॉर्मेंस

टाटा कर्व को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ चलाया, जबकि इसमें DCT डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी उपलब्ध है. गाड़ी चलाने में आसान है और इसका टॉर्क गियरबॉक्स को ज्यादा मेहनत नहीं कराता. जब स्पीड मोड ऑन किया जाता है तो यह और भी स्पोर्टी फील देती है और पावर अच्छी तरह से जेनरेट होती है. इंजन में कोई शार्पनेस या लैग नहीं है, जिससे गाड़ी चलाने में बेहतर अनुभव मिलता है.

Tata Curvv Review: पावर और परफॉर्मेंस में Tata Curvv का कैसा है जलवा? एबीपी न्यूज़ के रिव्यू में पढ़ें

राइड और हैंडलिंग

Curvv की सवारी बहुत मजबूत और ठोस है. इसमें बेहतर राइड क्वालिटी और अच्छी ड्राइविंग मैनर्स हैं. गाड़ी में थोड़ी बॉडी रोल होती है, लेकिन यह पूरी तरह से कंट्रोल में रहती है. हल्की स्टीयरिंग डायरेक्ट फील होती है और 208mm का ग्राउंड क्लीयरेंस खराब सड़कों को पार करने में मदद करता है. इस कार में 18-इंच के पहियों के बावजूद सवारी अच्छी है और इसके पहिए ज्यादा कठोर नहीं है.

इंटीरियर्स और फीचर्स

Curvv का ICE वर्जन भी EV की तरह ही आकर्षक लगता है. इसकी कूपे SUV स्टाइल, तेज लकीरें, 18-इंच के अलॉय वील्स और फ्लश डोर हैंडल्स इसे एक शानदार लुक देते हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें वेंटिलेटेड सीटें, पावर्ड ड्राइवर सीट, वॉयस-एनेबल्ड पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, पावर्ड हैंडब्रेक, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, रियर सीट रीक्लाइन, ADAS लेवल 2 और JBL ऑडियो सिस्टम जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

Tata Curvv Review: पावर और परफॉर्मेंस में Tata Curvv का कैसा है जलवा? एबीपी न्यूज़ के रिव्यू में पढ़ें

कर्व में कंफर्ट और स्टोरेज

टाटा कर्व में लगी फ्रंट सीटें काफी आरामदायक हैं, लेकिन रियर सीटों में थोड़ा कम स्पेस है और कूपे जैसे रूफलाइन के कारण हेडरूम भी थोड़ा कम है. तीसरे यात्री के लिए हेडरेस्ट की भी कमी है. 500 लीटर का बड़ा बूट बहुत फायदेमंद है और इसका पावर्ड बूट रिलीज कार में एक अच्छा फीचर है.

टाटा कर्व की कीमत

टाटा कर्व 14 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आई है. इसमें Hyperion पेट्रोल इंजन, स्टैंडर्ड टर्बो यूनिट की तुलना में महंगा है. लेकिन इसके बेहतर पावरट्रेन के साथ ड्राइविंग में बेहतर फील होता है. कुल मिलाकर Curvv एक दिलचस्प और स्टाइलिश विकल्प है जो कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी पहचान बनाता है.


Tata Curvv Review: पावर और परफॉर्मेंस में Tata Curvv का कैसा है जलवा? एबीपी न्यूज़ के रिव्यू में पढ़ें

ये भी पढ़ें : 

Diesel Cars In India: क्या अब देश में नहीं बिकेंगी डीजल कारें? क्यों है देशभर में इस बात की चर्चा, यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Railways Train Engine Colour : इंजन के रंग से पता चलती हैं ये बातें, 99% लोगों को नहीं होतीं पता
इंजन के रंग से पता चलती हैं ये बातें, 99% लोगों को नहीं होतीं पता
Car Tyre Colour Facts : सफेद से काला क्यों कर दिया गया टायर का रंग? यह सच नहीं जानते होंगे आप
सफेद से काला क्यों कर दिया गया टायर का रंग? यह सच नहीं जानते होंगे आप
BYD EV पर मिल रहा बड़ा ऑफर, खरीदना हुआ आसान, EMI भी कम
BYD EV पर मिल रहा बड़ा ऑफर, खरीदना हुआ आसान, EMI भी कम
बिजली नहीं, अब एथेनॉल से चार्ज होगी EV
बिजली नहीं, अब एथेनॉल से चार्ज होगी EV

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget