एक्सप्लोरर

New Hyundai Kona Electric: हुंडई ने किया सेकेंड जेनरेशन कोना इलेक्ट्रिक के स्पेसिफिकेशन का खुलासा, देखें क्या होगी खासियत 

इस कार का भारतीय बाजार में एमजी जेडएस ईवी से मुकाबला होता है, जो दो अलग पावरट्रेन के विकल्प के साथ आती है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 22.68 लाख रुपये है.

New Hyundai Kona: हुंडई मोटर ने अपनी सेकंड जेनरेशन कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी को दिसंबर में अनवील किया था. लेकिन अब कंपनी ने इस एसयूवी के इंटिरियर और एक्सटीरियर डिजाइन के साथ पावरट्रेन की डिटेल्स का खुलासा किया है. सेकेंड जेनरेशन कोना आईसीई, हाइब्रिड और ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन में उपलब्ध होगी. 

बैटरी और रेंज

नई कोना इलेक्ट्रिक अब स्टैंडर्ड रेंज और लॉन्ग रेंज जैसे दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी. स्टैंडर्ड मॉडल 48.4kWh की बैटरी से लैस होगा, जिससे जुड़ा इलेक्ट्रिक मोटर 153hp और 250Nm का आउटपुट जेनरेट करता है. जबकि लॉन्ग रेंज में 65.4kWh की बड़ी बैटरी मिलती है जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 215hp की पॉवर और 255Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है. फिलहाल देश में मौजूद इस कार में 39.2kWh का बैटरी पैक मिलता है. हालांकि अभी इसके रेंज का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसमें 490 किमी से अधिक की रेंज मिलने की उम्मीद की जा रही है. 

कैसा है डिजाइन?

नई कोना में एक स्लिम रैपराउंड फ्रंट लाइट बार, क्लैमशेल बोनट और चंकी ऑफ-रोड डिजाइन देखने को मिलता है. इसके ईवी मॉडल में बाहरी पिक्सेल ग्राफिक मिलते हैं, जबकि इसके हाइब्रिड और ICE मॉडल में फ्रंट और रियर में फंक्शनल एयर इंटेक्स, ग्रिल्स और स्किडप्लेट्स दिए गए हैं. पिक्सेल ग्राफिक्स और शार्प कैरेक्टर लाइन्स Ioniq 5 से मिलते जुलते हैं. 

फीचर्स 

नई Hyundai Kona इलेक्ट्रिक में कीलेस एंट्री, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, पावर्ड टेलगेट, हेड-अप डिस्प्ले, ओवर-द-एयर अपडेट, हाई बीम असिस्ट, लेन-कीपिंग असिस्ट, फ्रंट कोलिशन अलर्ट, कनेक्टेड कार टेक समेत कई ADAS फीचर्स मिलते हैं. 

लगातार अपडेट हो रही है कंपनी 
 
पहली-पीढ़ी की कोना ईवी अभी भी हुंडई इंडिया की वेबसाइट पर लिस्टेड है. साथ ही कंपनी ने हाल ही में देश में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी आयोनिक 5 को भी लॉन्च किया है. 

एमजी जेडएस ईवी से होता है मुकाबला

इस कार का भारतीय बाजार में एमजी जेडएस ईवी से मुकाबला होता है, जो दो अलग पावरट्रेन के विकल्प के साथ आती है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 22.68 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- मर्सिडीज ने बढ़ाई अपनी कारों की कीमतें, वेटिंग पीरियड घटाने पर जोर दे रही है कंपनी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW 7 Series Facelift लॉन्च, मसाज वाली सीट के साथ लग्जरी इंटीरियर; जानें कीमत 
BMW 7 Series Facelift लॉन्च, मसाज वाली सीट के साथ लग्जरी इंटीरियर; जानें कीमत 
न DL न RC की जरूरत, बिना चालान के डर के इन स्कूटर को चला सकते हैं आप
न DL न RC की जरूरत, बिना चालान के डर के इन स्कूटर को चला सकते हैं आप
715 KM रेंज और चंद सेकंड में 100 की स्पीड, क्यों खास है ये लग्जरी कार?
715 KM रेंज और चंद सेकंड में 100 की स्पीड, क्यों खास है ये लग्जरी कार?
ऑटोमैटिक या मैनुअल, नई Baleno का कौन-सा वेरिएंट खरीदना बेहतर?
ऑटोमैटिक या मैनुअल, नई Baleno का कौन-सा वेरिएंट खरीदना बेहतर?

वीडियोज

BRICS Summit 2026 Update: Putin और PM Modi के संबोधन से लेकर, समिट की हर तस्वीर| PM Modi | Russia
BRICS Summit 2026: PM Modi और Putin की हो गई सबसे बड़ी डील ? | India Russia Relations
BRICS Summit 2026: PM Modi और Putin की बैठक खत्म क्या क्या फैसला हुआ ? | India Russia Relations
Bhuvan Bam Interview: The Revolutionaries, BB Ki Vines और NBA पर खुलकर बोले Bhuvan, Pratibha, Gurfateh
BRICS Summit 2026: PM Modi-Putin को साथ देखते ही बढ़ी Trump की टेंशन ? | India Russia

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
बंदे ने चलाई 6 टायर वाली मोटरसाइकिल, यूजर्स बोले- सलाम है भाई
बंदे ने चलाई 6 टायर वाली मोटरसाइकिल, यूजर्स बोले- सलाम है भाई
Embed widget