एक्सप्लोरर

Mercedes Benz: मर्सिडीज ने बढ़ाई अपनी कारों की कीमतें, वेटिंग पीरियड घटाने पर जोर दे रही है कंपनी 

नई अपडेटेड कीमतें भारत में कंपनी के पेश किए जाने वाले वाहनों के पूरे लाइनअप पर प्रभावी होंगी. जिसमें टॉप-ऑफ-द-लाइन मेबैक के साथ अन्य कुछ लोकप्रिय मॉडल्स भी शामिल हैं.

Mercedes Benz Waiting Period: मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने घोषणा की कि वह अपने सभी मॉडल रेंज की कीमतों में 5% तक की बढ़ोत्तरी करेगी. बढ़ी हुई नई कीमतें 1 अप्रैल, 2023 से लागू होंगी. कंपनी ने यह बढ़ोतरी यूरो की तुलना में स्थानीय मुद्रा की वैल्यू में गिरावट के कारण की है. जिसके कारण कंपनी पर उसके प्रोडक्ट्स की बढ़ती लागत का लगातार दबाव पड़ रहा है. 

लागत में बढ़त है कारण

मर्सिडीज बेंज ने यह भी कहा कि इन सभी कारणों की वजह से कंपनी को इन लागतों में से कुछ को ऑफसेट करने के लिए अपने मॉडल रेंज के एक्स-शोरूम कीमतों को अपडेट करने की आवश्यकता है. कंपनी लागतों के मुख्य हिस्से को ग्राहकों के लिए लाभदायक बनाए रखने के लिए प्रयासरत है. हालांकि यह साल 2023 में दूसरा मौका है जब कंपनी ने अपनी कारों की कीमत में इजाफा किया है. 

2 से 12 लाख रुपये होगी बढ़ोतरी 

नई अपडेटेड कीमतें भारत में कंपनी के पेश किए जाने वाले वाहनों के पूरे लाइनअप पर प्रभावी होंगी. जिसमें टॉप-ऑफ-द-लाइन मेबैक के साथ अन्य कुछ लोकप्रिय मॉडल्स भी शामिल हैं. कीमतों में यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल्स के आधार पर 2 लाख रुपये से 12 लाख रुपये के बीच की जाएगी.

कितनी होगी कीमतों में बढ़ोतरी

मर्सिडीज-बेंज ए-क्लास और जीएलए के लिए कीमतों में 2 लाख रुपये, मर्सिडीज-बेंज एस 350डी के लिए 7 लाख रुपये और टॉप-एंड मर्सिडीज-मेबैक एस580 की कीमतों में 12 लाख रुपये का इजाफा किया जाएगा.  

कम होगा वेटिंग पीरियड

कंपनी ने कुछ समय पहले ही में अपनी G63 AMG और GLS मेबैक के लिए बुकिंग फिर से शुरू कर दी है. कंपनी ने कहा कि उसे इन दो मॉडलों के लिए पहला बैच प्राप्त हो चुका है और G63 AMG के लिए वेटिंग पीरियड 24-36 महीने से घटाकर 12-16 महीने कर दी गई है और GLS मेबैक 600 के वेटिंग पीरियड को सिंगल कलर के लिए अब घटाकर 8 महीने कर दिया गया है, जबकि डुअल-टोन कलर के लिए वेटिंग पीरियड 8-10 महीने का है.

यह भी पढ़ें :- हुंडई ने अपनी न्यू वरना के फीचर्स से उठाया पर्दा, 21 मार्च को होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tesla में AI का कमाल, हिंदी में होगी बातचीत
Tesla में AI का कमाल, हिंदी में होगी बातचीत
Google Maps Settings: Toll Tax से हो गए परेशान! गूगल मैप्स पर ऑन कर लें ये सेटिंग
Toll Tax से हो गए परेशान! गूगल मैप्स पर ऑन कर लें ये सेटिंग
5.75 लाख रुपये की बाइक, 3 मिनट में SOLD OUT, जानें दमदार फीचर्स
5.75 लाख रुपये की बाइक, 3 मिनट में SOLD OUT, जानें दमदार फीचर्स
अब छोटी-छोटी गलियों से भी निकलेगी बाइक एम्बुलेंस, जानिए खासियत
अब छोटी-छोटी गलियों से भी निकलेगी बाइक एम्बुलेंस, जानिए खासियत

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget