एक्सप्लोरर

Upcoming Tata Electric Cars: टाटा की तीन पॉपुलर SUVs को मिलने वाला है इलेक्ट्रिक पावरट्रेन, आपको कौन सी है पसंद?

टाटा पंच ईवी का मुकाबला सिट्रोएन ई सी3 से होगा, जिसमें 320 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज मिलती है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू होती है.

Tata Motors: भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स देश में अपने प्रोडक्ट लाइनअप को बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है. कंपनी ने घोषणा की है कि वह अगले पांच वर्षों में 10 इलेक्ट्रिक वाहन लाने वाली है.  इस योजना के तहत कंपनी अपने मौजूदा तीन एसयूवी को इलेक्ट्रिक वर्जन में लाने की तैयारी कर रही है. जिसमें पंच, हैरियर और सफारी के साथ-साथ सिएरा ईवी, कर्व ईवी, अल्ट्रोज़ ईवी, एविन्या बेस्ड ईवी और अन्य कई मॉडल्स शामिल हैं. 

टाटा पंच ईवी

इस साल के त्योहारी सीजन के दौरान पंच के इलेक्ट्रिक वर्जन की बिक्री शुरू होने की उम्मीद है. जिसकी फिलहाल कंपनी टेस्टिंग कर रही है, जिसका इंटिरियर और एक्सटीरियर कर्व कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड परिवर्तन मिलेंगे. स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि माइक्रो ईवी के सेंटर नए लोगो के साथ एक नया दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलेगा. इसमें 360-डिग्री कैमरा, एक रोटरी ड्राइव सिलेक्टर और एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक भी मिलेगा. यह सिंगल चार्ज पर लगभग 300 किमी की रेंज दे सकती है.

टाटा हैरियर ईवी

टाटा हैरियर ईवी कॉन्सेप्ट को 2023 ऑटो एक्सपो में कर्व और एविन्या ईवी कॉन्सेप्ट के साथ प्रदर्शित किया गया था. यह कार अगले साल देश में आएगी. हैरियर ईवी टाटा के जेन 2 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के अधिकांश डिजाइन एलिमेंट्स को कॉन्सेप्ट से मिलता जुलता रहेगा. इसमें नई ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल, नए एलईडी लाइट बार के साथ स्प्लिट हेडलैंप, एक अपडेटेड बम्पर, फेंडर पर ईवी बैज, फ्लश डोर हैंडल, बड़े व्हील्स सहित ढेर सारे फीचर्स मिलेंगे. 

टाटा सफारी ईवी

टाटा सफारी के इलेक्ट्रिक वर्जन, हैरियर ईवी से मिलता जुलता होगा. इसे सिग्मा/जेन 2 प्लेटफॉर्म के भारी री-इंजीनियर्ड ओमेगाआर्च आर्किटेक्चर पर बनाया जाएगा. इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में ईवी के अनुसार  महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे. सफ़ारी ईवी व्हीकल-टू-लोड और व्हीकल-तो-व्हीकल चार्जिंग क्षमताओं के साथ आने की संभावना है. इसमें लगभग 60 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है. इसमें लगभग 400-500 किमी की रेंज मिलने की संभावना है. 

किससे होगा मुकाबला

टाटा पंच ईवी का मुकाबला सिट्रोएन ई सी3 से होगा, जिसमें 320 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज मिलती है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- हाईब्रिड पावरट्रेन के साथ आने वाली हैं ये कारें, कौन सी खरीदेंगे आप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget