एक्सप्लोरर

रणबीर कपूर के कार कलेक्शन में शामिल हुई Bentley Continental GT, करोड़ों में है कीमत

Ranbir Kapoor buy Bentley Continental GT: एक्टर रणबीर कपूर के कलेक्शन में बेंटले की कार शामिल हो गई है. रणबीर की खरीदी गई ये कार 2-डोर, 4-सीटर है. इससे पहले रणबीर न्यू जेनेरेशन रेंज रोवर घर लाए थे.

Ranbir Kapoor buy Bentley Continental GT: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर चमचमाती बेंटले अपने घर लेकर आ गए हैं. रणबीर कपूर ने हाल ही में बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी (Bentley Continental GT) खरीदी है. बेंटले की ये 2-डोर, 4-सीटर कार है. एक्टर अपनी नई कार में भी घूमते नजर आए. इस कार की कीमत करोड़ों में है. रणबीर पिछले साल अगस्त महीने में ही न्यू जेनेरेशन रेंज रोवर अपने घर लाए थे. अब एक्टर के कलेक्शन में एक और लग्जरी कार बेंटले शामिल हो गई है.

रणबीर कपूर की Bentley Continental GT

रणबीर कपूर ने Blue Sapphire शेड की बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी खरीदी है. रणबीर कपूर के इस कार को कस्टमाइज कराने को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इस 2-डोर कार में ट्विन हेडलैम्प डिजाइन लगी हैं. वहीं पीछे की तरफ jewel-थीम एलईडी लाइट्स लगी हैं. बेंटले की इस कार का केबिन ओल्ड-वर्ल्ड चार्म और नई टेक्नोलॉजी से लैस है. बेंटले ने अपने लग्जरी लुक को बरकरार रखने के लिए इस गाड़ी में लेदर अपहोलस्ट्रे (leather upholstery) और वीनर्स (veneers) से केबिन को बनाया है. साथ ही कार में इलेक्ट्रिकली एडजसटेबल सीट लगाई गई हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

Bentley Continental GT के फीचर्स

कंपनी ने इस कार में बेंटले रोटेटिंग डिस्प्ले दिया है, जिसमें इंस्ट्रूमेंट कंसोल को कस्टमाइज किया जा सकता है. इस कार में एप्पल कार प्ले के साथ में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया है. कॉन्टिनेंटल जीटी में USB-C चार्जिंग प्वाइंट्स, वाई-फाई हॉटस्पॉट, रिमोट एक्सेस, एडेप्टिव क्रीज कंट्रोल, लेन डिटेक्शन, ऑटोनोमस पार्किंग, नाइट विजन कैमरा जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं.

बेंटले की कार का पावरट्रेन

बेंटले की इस कार में 4.0-लीटर, V8 इंजन लगा है, जिससे 542 bhp की पावर और मिलती है और 770 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी 4 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. ये कार 318 kmph की टॉप स्पीड देती है. इस कार को लंबे समय तक हाई स्पीड ड्राइविंग के लिए बनाया गया है. अब बॉलीवुड के एक्टर रणबीर कपूर ने इस कार को भी अपने कलेक्शन में जोड़ लिया है. बेंटले कॉन्टिनेंटल की एक्स-शोरूम प्राइस 5.23 करोड़ रुपये से शुरू होकर 8.45 करोड़ रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें

भारतीय बाजार में एंट्री के लिए Tesla तैयार, जल्द ला रही पहली राइट-हैंड फीचर कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget