एक्सप्लोरर

कार और बाइक की बिक्री में इस राज्य ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! UP भी नहीं पीछे, जानिए टॉप-5 की लिस्ट

Vehicle Sales Report: दोपहिया वाहनों की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश ने सबको पछाड़ दिया है, जिसने कुल 28 लाख 43 हजार 410 यूनिट्स की बिक्री की है. आइए इसको लेकर सारी डिटेल्स जान लेते हैं.

Passenger Vehicles Sales FY25: भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को लगातार नए आयाम मिल रहे हैं. देश में कारों और बाइक की बिक्री के मामले में महाराष्ट्र ने सबको पीछे छोड़ दिया है, जिसको लेकर सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने डेटा जारी किया है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश इस मामले में दूसरे नंबर पर है. 

SIAM की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में कुल 5 लाख 6 हजार 254 यूनिट्स पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री के साथ 11.8 फीसदी मार्केट शेयर हासिल किया है. दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश का नाम है, जहां कुल 4 लाख 55 हजार 530 यूनिट्स बिकी हैं. इसके अलावा गुजरात तीसरे स्थान पर है, जहां 3 लाख 54 हजार यूनिट्स बिकी हैं.

इसके अलावा कर्नाटक 3 लाख 9 हजार 464 के साथ चौथे नंबर पर तो वहीं हरियाणा 2 लाख 94 हजार 331 यूनिट्स के साथ पांचवें नंबर पर है. 

इस बिक्री में उत्तर प्रदेश ने सबको पछाड़ा

दोपहिया वाहनों की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश ने सबको पछाड़ दिया है, जिसने कुल 28 लाख 43 हजार 410 यूनिट्स की बिक्री की है. इसके अलावा दोपहिया वाहनों की बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जिसकी कुल 20 लाख 91 हजार 250 यूनिट्स बिकी हैं. इस बिक्री में तीसरे नंबर पर तमिलनाडु और चौथे नंबर पर कर्नाटक है. इसके अलावा पांचवां स्थान गुजरात को मिला है. 

यहां भी महाराष्ट्र टॉप पर

कमर्शियल वाहनों की बिक्री की बात करें तो इसमें महाराष्ट्र टॉप पर है, जिसने कुल 1 लाख 34 हजार 44 कमर्शियल वाहन बेचे. इसके अलावा दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश और तीसरे नंबर पर गुजरात का नाम है. इसके साथ तीन पहिया वाहन की बिक्री मामले में सबसे ऊपर उत्तर प्रदेश का नाम है. दूसरे नंबर पर गुजरात और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र है. ऐसे में साफ है कि महाराष्ट्र राज्य एक नया ऑटो हब बनता जा रहा है और यूपी भी इस मामले में काफी आगे है. 

यह भी पढ़ें:-

सबसे ज्यादा कार दुर्घटनाओं वाले 10 देशों की रिपोर्ट आई सामने, क्या भारत भी इस लिस्ट में शामिल है? 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Roof Carrier Rules: क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
ऑटो-टैक्सी वालों की बढ़ी टेंशन, पुराने परमिट की होगी जांच
ऑटो-टैक्सी वालों की बढ़ी टेंशन, पुराने परमिट की होगी जांच
E10 पेट्रोल वापस लाने पर विचार कर रही सरकार, जानें फायदा
E10 पेट्रोल वापस लाने पर विचार कर रही सरकार, जानें फायदा
BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget