एक्सप्लोरर

Nissan X-TRAIL in India: अगले साल भारत में आ सकती है निसान एक्स-ट्रेल एसयूवी, टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगा मुकाबला 

जब एक्स-ट्रेल भारत में लॉन्च होती है तो, इसका मुकाबला स्कोडा कोडियाक, टोयोटा फॉर्च्यूनर और फॉक्सवैगन टिगुआन जैसी कारों के साथ होगा.

Nissan X-TRAIL SUV: अक्टूबर 2022 में, निसान ने भारतीय बाजार में अपनी तीन पॉपुलर ग्लोबल एसयूवी को पेश किया था, जिसमें नई एक्स-ट्रेल, कश्काई और ज्यूक शामिल हैं. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर भारत में एक्स-ट्रेल के आने की पुष्टि की है. हालांकि इसके लॉन्च टाइमलाइन के बारे में जानकारी नहीं दी गई है. वहीं दूसरी ओर, कश्काई और ज्यूक को भारतीय बाजार के इवेल्यूएशन के लिए बताया गया था, यह जापानी वाहन निर्माता के पिछले दावों की तरह हैं, जो अभी तक अमल में नहीं आए हैं. हालांकि, हाल ही में भारतीय सड़कों पर निसान एक्स-ट्रेल एसयूवी को देखे जाने के बाद इसके लिए बाजार में दिलचप्सी बढ़ गई है. एक मीडिया रिपोर्ट आने वाले वर्ष में संभावित लॉन्च का संकेत देती है. 

प्लेटफार्म

यदि एक्स-ट्रेल भारत में लॉन्च होती है तो, इसका मुकाबला स्कोडा कोडियाक, टोयोटा फॉर्च्यूनर और फॉक्सवैगन टिगुआन जैसी कारों के साथ होगा. एक्स-ट्रेल का लेटेस्ट मॉडल रेनॉ-निसान के सीएमएफ-सी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और ग्लोबल स्तर पर इसे दो इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है, जिसमें एक 2.5 लीटर पेट्रोल और माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ लैस एक 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल है. हालांकि यह देखना बाकि है कि क्या निसान भारत में अपनी ई-पावर रेंज-एक्सटेंडर हाइब्रिड वेरिएंट को पेश करेगी. टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसे मजबूत हाइब्रिड माडलों को हाल के दिनों में भारत में बड़ी सफलता मिली है.

पावरट्रेन 

निसान की ई-पावर तकनीक में 1.5L पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर शामिल हैं, जो 2WD या AWD सिस्टम के साथ उपलब्ध हैं. यह क्रमशः 2WD और 4WD सेटअप के साथ 330Nm/204bhp और 500Nm/213bhp की पावर जेनरेट करते हैं. एसयूवी का ई-पावर वर्जन 2WD के लिए 8 सेकंड में और 4WD के लिए 7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. 2WD मॉडल की अधिकतम स्पीड 170 किमी प्रति घंटा है, जबकि 4WD की टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है. 

डाइमेंशन और फीचर्स

निसान एक्स-ट्रेल के डाइमेंशन की बात करें तो इसकी कुल लंबाई 4680 मिमी, चौड़ाई 2065 मिमी और ऊंचाई 1725 मिमी है. फीचर्स के तौर पर इसमें एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.8-इंच HUD (हेड-अप डिस्प्ले), 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ट्राई-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एक इलेक्ट्रिक टेलगेट और एलईडी हेडलैंप शामिल हैं.

यह भी पढ़ें :- किआ सोनेट है कॉम्पैक्ट सेगमेंट की सबसे कम मेंटेनेंस कॉस्ट वाली कार, फ्रॉस्ट एंड सुलिवन रिपोर्ट में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget