एक्सप्लोरर

New Supercar: अफगानिस्तान में पेश हुई सुपरकार 'माडा 9', जानिए क्या है खासियत 

Mada 9 की लॉन्चिंग कब होगी, इसकी कोई जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है. लेकिन इसकी बिक्री सबसे पहले अफगानिस्तान में ही की जाएगी. उसके बाद इसे ग्लोबल मार्केट में लांच किया जाएगा.

MADA 9: इस समय हमारे देश में नोएडा में ऑटो एक्सपो 2023 का आयोजन चल रहा है, जिसमें विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियां एक से बढ़कर एक नए मॉडल्स को पेश किया है. जब अधिकतर लोग और मीडिया इस ऑटो शो के कवरेज में व्यस्त है, इसी बीच तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान में एक सुपरकार को शोकेस कर दिया गया है. इस कार का नाम माडा 9 रखा गया है. इस कार का शोकेस होना काफी अचानक और अप्रत्याशित है. इस कार को अफगानिस्तान टेक्निकल वोकेशनल इंस्टीट्यूट (एटीवीआई) और ईएनटीओपी स्टूडियो के 30 इंजीनियरों ने मिलकर डिजाइन किया है. यह देश का पहला सुपरकार मॉडल है. 

अभी प्रोटोटाइप है माडा 9

माडा 9 का डेवलपमेंट अभी अपने प्रोटोटाइप स्टेज में है जिसे बनाने के लिए इंजीनियरों की टीम ने पांच साल से ज्यादा का समय लिया है. फिलहाल इस कार में टोयोटा के 1.8-लीटर DOHC 16-वाल्व VVT-i इंजन का इस्तेमाल किया गया है. यह वही 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जिसका इस्तेमाल जिसे कोरोला सेडान के 2004 मॉडल में किया गया था. टोयोटा की इस कार में यह इंजन 166 से 187 hp का पॉवर जेनरेट करता है. हालांकि, माडा 9 के लिए इस इंजन में कुछ मोडिफिकेशंस किए गए हैं, जिसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. 

अफगानिस्तान सरकार ने क्या कहा?

अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के अनुसार, इस कार की प्रोडक्शन यूनिट के तैयार वर्जन में पेट्रोल इंजन की जगह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया जा सकता है. माडा 9 को पेश करने के दौरान तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल बाकी हक्कानी ने कथित तौर पर यह कहा कि यह सुपरकार इस बात को साबित करती है कि तालिबान शासन अपने लोगों के लिए धर्म और एडवांस टेक्नोलॉजी और विज्ञान के रास्ते पर ले जाने के लिए प्रयासरत है.  

कब होगी लॉन्च?

Mada 9 की लॉन्चिंग कब होगी, इसकी कोई जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है. लेकिन इसकी बिक्री सबसे पहले अफगानिस्तान में ही की जाएगी. उसके बाद इसे ग्लोबल मार्केट में लांच किया जाएगा.

यह भी पढ़ें :- बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च किया X7 का फेसलिफ्ट वर्जन, कीमत है 1.22 करोड़ रुपये 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Railways Train Engine Colour : इंजन के रंग से पता चलती हैं ये बातें, 99% लोगों को नहीं होतीं पता
इंजन के रंग से पता चलती हैं ये बातें, 99% लोगों को नहीं होतीं पता
Car Tyre Colour Facts : सफेद से काला क्यों कर दिया गया टायर का रंग? यह सच नहीं जानते होंगे आप
सफेद से काला क्यों कर दिया गया टायर का रंग? यह सच नहीं जानते होंगे आप
BYD EV पर मिल रहा बड़ा ऑफर, खरीदना हुआ आसान, EMI भी कम
BYD EV पर मिल रहा बड़ा ऑफर, खरीदना हुआ आसान, EMI भी कम
बिजली नहीं, अब एथेनॉल से चार्ज होगी EV
बिजली नहीं, अब एथेनॉल से चार्ज होगी EV

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget