एक्सप्लोरर

सामने आयी New Hyundai Creta 2024 की डिटेल्स, आप भी जान लीजिये इसमें क्या कुछ है खास!

लॉन्च होने के बाद नई क्रेटा का मुकाबला किआ सेल्टॉस, होंडा एलिवेट, फॉक्सवैगन तिगुआन, स्कोडा कुशॉक, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और एमजी एस्टर जैसी कारों होगा.

Upcoming New Hyundai Creta 2024: हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी 16 जनवरी को ऑफिशियली लॉन्च होने जा रही, नई क्रेटा एसयूवी की डिटेल्स का खुलासा कर दिया है. हालांकि कंपनी इस अपडेटेड एसयूवी की बुकिंग पहले ही 25,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर शुरू कर चुकी है. इसकी डिलीवरी महीने के आखिर में शुरू की जा सकती है.

नई क्रेटा में मौजूदा एसयूवी के मुकाबले कई कॉस्मेटिक अपडेट किये गए हैं, जिसमें ADAS जैसे खास फीचर्स भी शामिल हैं. अब इसे 7 वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जो E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX(O) होंगे. 

2024 हुंडई क्रेटा डिज़ाइन

नई क्रेटा के फ्रंट को पूरी तरह से नया लुक दिया गया है, जिसपर एक चौड़ी और चिकनी तीन लाइन वाली ग्रिल देखने को मिलती है. जो कंपनी के बाकी मॉडलों पर दी जाने वाली पैरामीट्रिक से काफी अलग है.

एसयूवी का फ्रंट अब अपने पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा सीधा और बोल्ड मालूम पड़ता है. इसमें किये गए खास बदलावों में प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स, H-शेप एलईडी डीआरएल, जो ग्लोबल मार्केट में मौजूद नई सांता एफई की याद दिलाते हैं. साथ ही एक फ्रेश बम्पर डिज़ाइन और वर्टीकल फॉग लैंप भी शामिल हैं.

वहीं अगर इसकी पिछली डिजाइन की बात करें तो, नए मॉडल में कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप, नया बम्पर, स्पोर्टी छत पर लगे स्पॉइलर के साथ फिर से डिजाइन किया गया, एक टेलगेट भी है. हालांकि इसके साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलता. अलॉय व्हील नए होंगे. 

2024 हुंडई क्रेटा फीचर्स

टीज़र के मुताबिक, नई क्रेटा के इंटीरियर में सबसे खास 10.25-इंच की ड्यूल स्क्रीन, डैश पर नए डिज़ाइन एलिमेंट्स और बनावट में बदलाव के साथ, उपहोल्स्ट्री में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. 

2024 हुंडई क्रेटा पावरट्रेन

नई क्रेटा में तीन इंजन ऑप्शन दिए जाएंगे, जिसमें मौजूदा 1.5-L पेट्रोल और डीजल और एक नया 1.5-L टर्बो पेट्रोल इंजन, जो नई-जेन वर्ना से लिया गया है. जो बंद हो चुके 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड की जगह आएगा. ट्रांसमिशन ऑप्शन के मामले में, नई क्रेटा में 6-स्पीड मैनुअल, iVT, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड ऑटोमैटिक देखने को मिल सकता है. 

इनसे होगा मुकाबला 

लॉन्च होने के बाद नई क्रेटा का मुकाबला किआ सेल्टॉस, होंडा एलिवेट, फॉक्सवैगन तिगुआन, स्कोडा कुशॉक, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और एमजी एस्टर जैसी कारों होगा. 

यह भी पढ़ें :- टेस्टिंग के दौरान दिखी बाओजुन येप इलेक्ट्रिक एसयूवी, अगले साल हो सकती है भारत में लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई CB350 रेंज में इतने मॉडल क्यों, किसका डिजाइन किसके लिए?
नई CB350 रेंज में इतने मॉडल क्यों, किसका डिजाइन किसके लिए?
फेस्टिव सीजन से पहले झटका दे सकती है Mahindra, बढ़ सकते हैं SUVs के दाम
फेस्टिव सीजन से पहले झटका दे सकती है Mahindra, बढ़ सकते हैं SUVs के दाम
Tata Cars खरीदने वालों को झटका, फिर बढ़ सकती हैं कीमतें
Tata Cars खरीदने वालों को झटका, फिर बढ़ सकती हैं कीमतें
Dzire से आगे निकली Tata Aeris? 5 फीचर्स ने बदला खेल
Dzire से आगे निकली Tata Aeris? 5 फीचर्स ने बदला खेल

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
रोहित शर्मा के साथ हुई दुर्घटना! बस की सीढ़ियों से गिरने का वीडियो आया सामने
रोहित शर्मा के साथ हुई दुर्घटना! बस की सीढ़ियों से गिरने का वीडियो आया सामने
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या फायदा? पोस्टर्स में सिगरेट पीते विक्की, रणबीर-रणवीर पर भड़के डायरेक्टर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या? पोस्टर्स में सिगरेट पीते एक्टर्स पर भड़के फिल्म मेकर
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
Embed widget