एक्सप्लोरर

अब नहीं होगी 'फिसलने' की टेंशन, सभी टू-व्हीलर्स में मिलेगा नया सेफ्टी फीचर, सरकार जल्द लाने जा रही ये नियम

New ABS Rule For Two Wheelers: भारत सरकार 2026 से सभी टू-व्हीलर में ABS सेफ्टी फीचर अनिवार्य करने जा रही है. आइए जानें नए नियम, इसका फायदा और ABS कैसे काम करता है.

ABS Rule For Two Wheelers: भारत सरकार ने टू-व्हीलर सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है. अब तक ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) सिर्फ 125cc से बड़ी बाइक्स के लिए अनिवार्य था, लेकिन अब यह नियम सभी इंजन साइज की बाइक्स पर लागू होगा. यानी अब Hero Splendor, Bajaj Platina और TVS Sport जैसी छोटी इंजन वाली बाइक्स में भी ABS देना जरूरी होगा.

ABS यानी एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम एक अहम सेफ्टी फीचर है जो अचानक ब्रेक लगने पर बाइक के टायर को लॉक होने से रोकता है. यह ब्रेकिंग के दौरान व्हील्स की स्पीड पर नजर रखता है और जरूरत पड़ने पर ब्रेक प्रेशर को कंट्रोल करके राइडर को संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. इससे बाइक फिसलती नहीं और एक्सीडेंट का खतरा कम हो जाता है.

दो तरह का होता है ABS 

दरअसल, ABS दो तरह का होता है- पहला Single Channel ABS जो सिर्फ आगे के टायर पर असर करता है, और दूसरा Dual Channel ABS जो आगे और पीछे दोनों टायरों पर काम करता है. इसलिए इसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

अभी तक क्या था नियम?

फिलहाल, देश में 125cc से कम इंजन वाली बाइकों में ABS अनिवार्य नहीं है, जिसके चलते 45% से ज्यादा टू-व्हीलर इस सुरक्षा फीचर से वंचित हैं. चूंकि भारत में छोटे इंजन वाली कम्यूटर बाइक्स सबसे ज्यादा बिकती हैं, ऐसे में यह नियम करोड़ों राइडर्स के लिए सुरक्षा की दृष्टि से फायदेमंद साबित होगा.

हेलमेट को लेकर भी बड़ा फैसला

इसके अलावा सरकार एक और अहम नियम लाने की तैयारी में है. जल्द ही हर दोपहिया वाहन के साथ दो BIS-सर्टिफाइड हेलमेट देना अनिवार्य कर दिया जाएगा. सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 44% हिस्सा दोपहिया चालकों का है और इनमें से अधिकतर मौतें सिर में गंभीर चोट लगने से होती हैं. अगर बाइक खरीदते समय ही हेलमेट दिया जाए, तो जागरूकता बढ़ेगी और जान बचाई जा सकेगी. इस नए बदलाव से दोपहिया वाहन चलाने वाले हर वर्ग को सेफ्टी का फायदा मिलेगा. चाहे कोई बजट बाइक ले या प्रीमियम स्कूटर, ABS और हेलमेट की अनिवार्यता से हर राइडर को बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी.

ये भी पढ़ें: भारतीय बाजार में Bajaj Avenger Street 220 जल्द मारेगी एंट्री, कई बेहतरीन फीचर्स से होगी लैस, जानें कितनी होगी कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget