एक्सप्लोरर

भारतीय बाजार में Bajaj Avenger Street 220 जल्द मारेगी एंट्री, कई बेहतरीन फीचर्स से होगी लैस, जानें कितनी होगी कीमत?

Bajaj Avenger Street 220: बजाज ऑटो जल्द अपनी पॉपुलर क्रूजर मोटरसाइकिल Bajaj Avenger Street 220 को फिर से लॉन्च करने वाली है, आइए इसके फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Bajaj Avenger Street 220 Features: बजाज ऑटो अपनी दमदार क्रूजर सीरीज Avenger में एक और मॉडल ( Bajaj Avenger Street 220) जोड़ने की तैयारी में है. इस बाइक का होमोलोगेशन हो चुका है, जो इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत है. कंपनी इसे Avenger Cruise 220 के नीचे पोजिशन कर सकती है, ताकि इसकी कीमत थोड़ी किफायती हो और यह युवा राइडर्स के लिए एक अट्रैक्टिव ऑप्शन बन सके.

Bajaj Auto की नई Avenger Street 220 एक बार फिर से क्रूजर बाइक प्रेमियों के दिलों पर राज करने को तैयार है. इस बाइक को Avenger Cruise 220 के मुकाबले कुछ कॉस्मेटिक बदलावों के साथ पेश किया जाएगा, ताकि इसे ज्यादा अर्बन और स्पोर्टी अपील दी जा सके.

कैसा है डिजाइन और फीचर्स?

डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो, Street 220 में लंबी विंडशील्ड की बजाय छोटा या बिल्कुल न के बराबर काउल दिया जा सकता है, जिससे इसका लुक ज्यादा कॉम्पैक्ट और यंग दिखाई देगा. बाइक में लो-स्लंग स्टांस बेहतर राइडिंग कम्फर्ट देगा, जबकि फ्लैट हैंडलबार इसे शहरी सड़कों पर चलाने के लिए और भी कंफर्टेबल बनाएगा. इसके अलावा, ब्लैक-आउट फिनिशिंग और LED DRLs जैसे फीचर्स भी इसमें मिलने की उम्मीद है, जो Street एडिशन की खास पहचान माने जाते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो, इसमें वही 220cc का सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड SOHC इंजन दिया जाएगा जो Avenger Cruise 220 में है. यह इंजन 19.03 PS की अधिकतम पावर और 17.55 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स और ऑयल कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा, जो इसे लॉन्ग राइड और डेली कम्यूट दोनों के लिए भरोसेमंद बनाता है.

कितनी होगा कीमत?

कीमत की बात करें तो, Bajaj Avenger Street 220 को Cruise 220 से थोड़ा सस्ता रखा जाएगा. Cruise 220 की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 1.48 लाख रुपये है, जबकि Street 220 की संभावित कीमत 1.35 लाख रुपये से 1.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है. इस कीमत में यह बाइक TVS Ronin, Kawasaki W175 और Royal Enfield Hunter 350 जैसी बाइकों को कड़ी टक्कर दे सकती है.

बिक्री के आंकड़ों की बात करें तो, Bajaj Avenger की सीरीज की बिक्री अप्रैल 2025 में सिर्फ 1,000 यूनिट्स रही, जिसमें साल-दर-साल 46% की गिरावट दर्ज की गई. ऐसे में Avenger Street 220 का दोबारा लॉन्च ब्रांड को नया जीवन दे सकता है और इस सेगमेंट में कंपनी की मौजूदगी को फिर से मजबूत बना सकता है. कुल मिलाकर, Bajaj Avenger Street 220 एक ऐसी क्रूजर बाइक होगी जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और कीमत-तीनों का संतुलन बनाकर ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ से खलबली,अब अमेरिका में नई कारें होंगी 2,000 डॉलर महंगी, EV बाजार को भी झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget