एक्सप्लोरर

रांची की सड़कों पर इस लग्जरी SUV में दिखे MS Dhoni, पिछले साल हुई थी लॉन्च, जानें कीमत

MS Dhoni Cars: कैप्टन कूल धोनी हमेशा से अपनी कार कलेक्शन के लिए जाने जाते रहे हैं. हाल ही में उन्हे रांची में ब्लैक ल्गजरी कार चलाते हुए देखा गया. आइए इस SUV के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं.

MS Dhoni Car Collections: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हाल ही में झारखंड की राजधानी रांची में Citroen Basalt Dark Edition SUV चलाते हुए देखा गया. अपने शानदार कार और बाइक कलेक्शन के लिए मशहूर धोनी इस बार एक स्टाइलिश और प्रीमियम SUV के साथ नजर आए.

धोनी का गैरेज पहले से ही मर्सिडीज-बेंज G63 AMG, निसान जोंगा, और जीप ग्रैंड चेरोकी SRT जैसी लग्जरी गाड़ियों से भरा है. Citroen Basalt Dark Edition उनकी हाल की नई पसंद बन गई है. आइए इस कार के खास फीचर्स, सेफ्टी और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कैसा है Citroen Basalt Dark Edition?

Citroen Basalt Dark Edition को भारत में NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त हुई है, जो इसे इस सेगमेंट की सबसे सुरक्षित SUV में शामिल करता है. इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं. ये सभी फीचर्स इसे सिर्फ हाईवे ही नहीं बल्कि शहर की सड़कों पर भी ड्राइव के लिए सुरक्षित बनाते हैं. ऐसे में यह कार उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाती है जो परिवार के साथ सफर करते हैं.

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी

Citroen Basalt Dark Edition में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है. इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स इसे हाई-क्लास ड्राइविंग एक्सपीरियंस में तब्दील करते हैं. हालांकि इसमें सनरूफ और रियर विंडो शेड्स जैसे कुछ प्रीमियम फीचर्स की कमी है, फिर भी यह कार अपने स्मार्ट इंटीरियर के चलते प्रैक्टिकल और मॉडर्न फील देती है.

डार्क एडिशन का डिजाइन

Citroen Basalt Dark Edition को देखकर पहली नजर में ही इसका बोल्ड और स्पोर्टी डिजाइन इंप्रेस करता है. इसमें पर्ला नेरा ब्लैक पेंट फिनिश, डार्क क्रोम एक्सेंट, ब्लैक साइड मोल्डिंग और ग्लॉस ब्लैक दरवाजे के हैंडल और बंपर दिए गए हैं. इन एलिमेंट्स के कारण यह कार आम SUV से अलग दिखाई देती है और एक यूनिक पहचान बनाती है. शायद यही वजह है कि क्रिकेट सुपरस्टार एमएस धोनी ने इसे अपनी कार कलेक्शन में शामिल किया है.

इंजन और परफॉर्मेंस

Citroen Basalt Dark Edition में 1.2 लीटर इनलाइन 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. इंजन परफॉर्मेंस ट्रांसमिशन वेरिएंट के आधार पर बदलता है – मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ यह इंजन 110 bhp की पावर और 190 Nm का टॉर्क देता है, जबकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ वही पावर 205 Nm टॉर्क तक पहुंच जाती है. सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह SUV शहर की ड्राइविंग के लिए परफेक्ट साबित होती है और हाईवे पर भी स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस देती है.

प्रीमियम लुक के साथ वैल्यू फॉर मनी

Citroen Basalt Dark Edition की एक्स-शोरूम कीमत 12.30 लाख रखी गई है, जो इसे एक प्रीमियम लेकिन वैल्यू फॉर मनी SUV बनाती है. इसके डिजाइन, सेफ्टी फीचर्स और टेक्नोलॉजी को देखते हुए यह कीमत ग्राहकों के लिए किफायती लगती है.

ये भी पढ़ें: पहली बार बिना ड्राइवर के खुद चलकर खरीदार के घर पहुंची कार, जानिए इस गाड़ी के खास फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 kmpl माइलेज, 1,400 km रेंज, नई Duster Hybrid का दम
29 kmpl माइलेज, 1,400 km रेंज, नई Duster Hybrid का दम
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Himalayan 750 का नया लुक आया सामने, बाइक लवर्स में हलचल
Himalayan 750 का नया लुक आया सामने, बाइक लवर्स में हलचल
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget