एक्सप्लोरर

कैसा होगा MG M9 का रियर सीट एक्सपीरियंस? जानें क्या Vellfire को दे पाएगी चुनौती

MG M9 को उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो अपनी कार को चलते-फिरते ऑफिस या लिविंग रूम में बदलना चाहते हैं. आइए MG M9 के रियर सीट एक्सपीरियंस के बारे में जानते हैं.

MG M9 Rear Seat Review: एमजी की नई एमपीवी भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक ऐसी लग्जरी कार के तौर पर जानी जाएगी, जोकि खासकर रियर सीट पर बैठने वालों को फर्स्ट-क्लास एक्सपीरियंस देने का दावा करती है. अब सवाल ये है कि क्या MG M9 इस एक्सपीरियंस में Toyota Vellfire को पीछे छोड़ सकती है? आइए विस्तार से जानते हैं.

रियर सीट एक्सपीरियंस

MG M9 की रियर सीट्स को प्रेसिडेंशियल सीट्स कहा जाए तो गलत नहीं होगा. दो बड़ी अलग-अलग पावर्ड कैप्टन सीट्स के साथ गाड़ी में रॉयल ट्रीटमेंट मिलता है. इन सीट्स तक पहुंचने के लिए दोनों तरफ स्लाइडिंग पावर्ड डोर दिए गए हैं, जिन्हें रिमोट, डोर हैंडल या अंदर से बटन के जरिए खोला जा सकता है.

सीटों की बात करें, तो ये बेहद कंफर्टेबल और साइज में बड़ी हैं. इनमें 16-तरफा पावर एडजस्टमेंट, 8-तरफा मसाज मोड, हीटिंग और वेंटिलेशन जैसे फीचर शामिल हैं. साथ ही, एक्स्टेंडेबल लेगरेस्ट भी मिलती है, जिससे इसकी सीट बेड जैसा बन जाती है. लंबी जर्नी या ऑफिस मीटिंग्स के बाद थोड़ा आराम करना हो, तो यह सेटअप बिल्कुल परफेक्ट है.

कैसे हैं फीचर्स?

MG M9 के रियर केबिन में कई ऐसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जो इसे लग्जरी का एक नए लेवल का बना देते हैं. दोनों रियर सीटों पर अलग-अलग टचस्क्रीन रिमोट कंट्रोल्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से यात्री अपनी सीट की पोजिशन, लाइटिंग और एयर-कंडीशनिंग जैसी कई सेटिंग्स को अपनी सुविधा के अनुसार ऑपरेट कर सकते हैं. एंटरटेनमेंट के लिए हर यात्री के लिए अलग डिस्प्ले भी उपलब्ध है.

इसके अलावा, केबिन को और प्रीमियम फील देने के लिए एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ और क्लाइमेट कंट्रोल जोन दिया गया है. साउंड क्वालिटी की बात करें तो JBL 13-स्पीकर ऑडियो सिस्टम शानदार क्लैरिटी और थंप के साथ एक बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस देता है.

स्पेस और कंफर्टेबल

जहां तक स्पेस और आराम की बात है तो MG M9 का इंटीरियर काफी बड़ा है. चाहे वह लेग स्पेस या हेडरूम हो, हर दिशा में यात्रियों को ओपन और ‘फ्रीडम टू मूव’ का अनुभव मिलता है. बड़ी-बड़ी खिड़कियां केबिन को और भी प्रीमियम फील कराती हैं. खास बात ये है कि इसकी तीसरी लाइन केवल बच्चों के लिए सीमित नहीं है, बल्कि Adult के बैठने के लिए भी यह पूरी तरह से कारगर है और सेकंड रो जैसी ही जगह देती है.

MG M9 वेलफायर को दे सकती है टक्कर?

अब सवाल उठता है कि क्या MG M9, Toyota Vellfire को टक्कर दे सकती है? इसका जवाब साफ है -हां. MG M9, स्पेस, फीचर्स, टेक्नोलॉजी और खासकर रियर सीट अनुभव के मामले में Vellfire को पूरी टक्कर देती है. यह उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो ड्राइविंग से ज्यादा रियर केबिन में बैठने का आराम और लग्जरी अनुभव चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें: Ola, Hero और TVS को टक्कर देने आ रहा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या होगा खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
कार बेचने के बाद भी आपके नाम पर आ रहा चालान, कहां रह गई कमी?
कार बेचने के बाद भी आपके नाम पर आ रहा चालान, कहां रह गई कमी?
टूरिस्ट बस का कारोबार कितना फायदेमंद, जानें खर्च और कमाई?
टूरिस्ट बस का कारोबार कितना फायदेमंद, जानें खर्च और कमाई?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget