एक्सप्लोरर

Mercedes Benz: मर्सिडीज-बेंज ने भारत में लॉन्च की GLA फेसलिफ्ट और AMG GLE 53 कूप फेसलिफ्ट, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स 

2024 मर्सिडीज-बेंज GLE 53 कूप फेसलिफ्ट 3.0L टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस है, जिसे 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और 4Matic AWD सिस्टम के साथ जोड़ा गया है.

Mercedes Benz AMG GLE 53 Coupe and GLA Facelift: मर्सिडीज-बेंज ने भारत में GLA फेसलिफ्ट और AMG GLE 53 कूप फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है. नई GLA मॉडल लाइनअप में तीन वेरिएंट; GLA 200, GLA 220d 4Matic, और GLA 220d 4Matic AMG शामिल हैं, जिनकी एक्स शोरूम कीमत क्रमशः 50.50 लाख रुपये, 54.75 लाख रुपये और 56.90 लाख रुपये है. नई मर्सिडीज बेंज जीएलई कूप फेसलिफ्ट की एक्स शोरूम कीमत 1.85 करोड़ रुपये से शुरू होती है. दोनों मॉडलों के एक्सटीरियर और इंटीरियर में मामूली अपडेट दिए गए हैं, जबकि इंजन कॉन्फ़िगरेशन भी प्री-फेसलिफ्ट मॉडल्स के समान है. 

GLA फेसलिफ्ट डिजाइन

2024 मर्सिडीज बेंज GLA को अब एक नई स्पेक्ट्रल ब्लू रंग स्कीम में पेश किया गया है. इसमें नए इंटर्नल के साथ हेडलैंप और री डिजाइंड एलईडी डीआरएल हैं. टेललैंप्स में बम्पर एप्रन और एलईडी एलिमेंट्स को अपडेट किया गया है, और व्हील आर्क क्लैडिंग को अब बॉडी कलर में नहीं दिया गया है.

Mercedes Benz: मर्सिडीज-बेंज ने भारत में लॉन्च की GLA फेसलिफ्ट और AMG GLE 53 कूप फेसलिफ्ट, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स 

GLA फेसलिफ्ट इंटीरियर

अपडेटेड जीएलए के इंटीरियर में मुख्य अपडेट्स में टच कंट्रोल के साथ एक नया एएमजी-स्पेक स्टीयरिंग व्हील शामिल है. डैशबोर्ड में कार्बन फाइबर जैसा इंसर्ट मिलता है, और सेंटर कंसोल में नए स्विचगियर और एक्स्ट्रा स्टोरेज स्पेस की सुविधा भी है. इस एसयूवी की 10.25 इंच की कनेक्टेड स्क्रीन अब अपडेटेड एमबीयूएक्स सॉफ्टवेयर पर चलती है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है. डिजिटल डायल में नए थीम की पेशकश की गई है. इसके अलावा इसमें एक 360-डिग्री कैमरा जोड़ा गया है.

Mercedes Benz: मर्सिडीज-बेंज ने भारत में लॉन्च की GLA फेसलिफ्ट और AMG GLE 53 कूप फेसलिफ्ट, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स 

2024 मर्सिडीज बेंज जीएलए फेसलिफ्ट

नई मर्सिडीज बेंज GLA में प्री फेसलिफ्ट मॉडल के समान 1.3L टर्बो पेट्रोल और 2.0L टर्बो डीजल इंजन को बरकरार रखा गया है, जो क्रमशः 270Nm के साथ 163bhp और 400Nm के साथ 190bhp का आऊटपुट जनरेट करते हैं. पेट्रोल इंजन 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स और FWD से लैस है, जबकि डीजल इंजन 8-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन और 4मैटिक AWD सेटअप के साथ आता है.

Mercedes Benz: मर्सिडीज-बेंज ने भारत में लॉन्च की GLA फेसलिफ्ट और AMG GLE 53 कूप फेसलिफ्ट, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स 

GLE 53 कूप फेसलिफ्ट पावरट्रेन

2024 मर्सिडीज-बेंज GLE 53 कूप फेसलिफ्ट 3.0L टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस है, जिसे 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और 4Matic AWD सिस्टम के साथ जोड़ा गया है. यह इंजन 435bhp पॉवर और 560Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, इसके अलावा इसमें नई 48V माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से  20bhp और 200Nm का एक्सट्रा आऊटपुट मिलता है. इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है.

Mercedes Benz: मर्सिडीज-बेंज ने भारत में लॉन्च की GLA फेसलिफ्ट और AMG GLE 53 कूप फेसलिफ्ट, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स 

GLE 53 कूप फेसलिफ्ट इंटीरियर और एक्सटीरियर

GLE 53 कूप फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में अपडेटेड हेडलैंप और टेललैंप के साथ-साथ थोड़ा नया फ्रंट बम्पर भी मिलता है. इंटीरियर में एक नया पार्ट-लेदर, पार्ट-अलकेन्टारा स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. इस मॉडल के साथ ग्राहकों को एएमजी ट्रैक पैक और एकॉस्टिक कम्फर्ट पैक जैसे वैकल्पिक फीचर्स मिलेंगे.

यह भी पढ़ें -

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में नेक्सन का iCNG और EV डार्क वेरिएंट पेश करेगी टाटा मोटर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget