एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Wagon R: जल्द लॉन्च होने वाली है अपडेटेड मारुति वैगन आर, इंजन में होगा बदलाव 

इस कार का मुकाबला हुंडई आई 20 से होता है, जिसमें एक 1.0L और एक 1.2L पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प मौजूद है.

Wagon R Update: मारुति सुजुकी अपनी सबसे पॉपुलर हैचबैक कारों में से एक वैगन आर को आगामी आरडीई मानदंडों के अनुसार अपडेट करने वाली है, जो 1 अप्रैल, 2023 से लागू होंगे. नई 2023 मारुति वैगन आर में 1.0L और 1.2L पेट्रोल इंजन मिलेगा. इन दोनों इंजनों को BS6 चरण II उत्सर्जन मानकों को पूरा करने के लिए ट्यून किया जाएगा. 

कैसा है इंजन?

मारुति वैगन आर का 1.0L इंजन 67bhp की मैक्सिमम पावर और 89Nm का टार्क जेनरेट करता है, जबकि 1.2L पेट्रोल इंजन 90bhp की पॉवर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. दोनों इंजनों में डुअलजेट, डुअल वैरिएबल वॉल्व टाइमिंग, आइडल स्टार्ट स्टॉप और कूल्ड एग्जॉस्ट गैस रीसर्क्युलेशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहतर माइलेज और कम कार्बन उत्सर्जन के लिए जाना जाता है.  नई 2023 मारुति वैगनआर में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट का भी विकल्प मिलेगा, सीएनजी मोड में यह अधिकतम 57बीएचपी की पॉवर जेनरेट करने में सक्षम होगा.  

मिलता है जबरदस्त माइलेज?

वैगन आर के लिए कंपनी 1.0L पेट्रोल इंजन के लिए मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 24.35kmpl और एएमटी के साथ 25.19kmpl का माइलेज मिलने का दावा करती है. जबकि 1.2L पेट्रोल इंजन के लिए मैनुअल और AMT गियरबॉक्स क्रमशः 23.56kmpl और 24.43kmpl का माइलेज मिलता है. जबकि इसके 1.0 लीटर सीएनजी मॉडल के साथ यह कार 34.05 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है. नई 2023 मारुति वैगनआर मॉडल LXi, VXi, ZXi और ZXi+ जैसे चार ट्रिम्स में उपलब्ध होगी.  

कैसे हैं फीचर्स?

नई वैगन आर में फीचर्स के तौर पर एंड्रायड ऑटो और एप्पल कार प्ले कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, टैकोमीटर, ट्रे के नीचे फ्रंट पैसेंजर साइड सीट, हिल होल्ड कंट्रोल, स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर जैसे फीचर्स के साथ की लेस इंट्री, आइडल स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम, विंग मिरर पर टर्न इंडिकेटर्स, फ्रंट फॉग लैंप, ब्लैक-आउट बी-पिलर, सेंट्रल लॉकिंग, डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट, सीटबेल्ट रिमाइंडर, ईबीडी के साथ एबीएस, स्टीयरिंग व्हील पर लगे नियंत्रण, रियर वाइपर, वॉशर और डिफॉगर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

आई 20 से होता है मुकाबला

इस कार का मुकाबला हुंडई आई 20 से होता है, जिसमें एक 1.0L और एक 1.2L पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प मौजूद है.

यह भी पढ़ें :- अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की अलग डीलरशिप के जरिए बिक्री करेगी टाटा मोटर्स, नए आउटलेट्स का करेगी निर्माण 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget