एक्सप्लोरर

महंगी हो गई Maruti की ये बजट फैमिली कार, अब बेस मॉडल के लिए देने होंगे इतने लाख रुपये

Maruti Suzuki WagonR: मारुति वैगनआर अब 4 वेरिएंट्स और 9 कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगी, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार मॉडल चुन सकते हैं. वैगनआर बाजार में दो इंजन विकल्प के साथ उपलब्ध है.

Maruti Suzuki WagonR Price Hike: अगर आप मारुति वैगनआर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको थोड़े और ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पॉपुलर हैचबैक वैगनआर की कीमतों में 15 हजार रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं. कीमत में यह बढ़ोतरी WagonR के VXi, 1.0 AGS, ZXi 1.2 AGS, ZXI+ 1.2 AGS और ZXi+ AGS डुअल टोन वैरिएंट्स पर लागू की जाएंगी. 

वैगनआर के अन्य सभी वेरिएंट्स पर 10 हजार रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं. अब वैगनआर की एक्स-शोरूम कीमतें 5.64 लाख रुपये से शुरू होती हैं और 7.47 लाख रुपये तक जाती हैं. मारुति वैगनआर अब 4 वेरिएंट्स और 9 कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगी, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार मॉडल चुन सकते हैं. 

Maruti WagonR का पावरट्रेन और माइलेज

मारुति सुजुकी वैगन आर बाजार में दो इंजन के विकल्प के साथ उपलब्ध है, जिसमें एक 1-लीटर पेट्रोल इंजन और एक 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन शामिल हैं. ये क्रमशः 67PS/89Nm और 90PS/113Nm का आउटपुट जेनरेट करते हैं. इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. इसके 1.0L इंजन के साथ सीएनजी किट का विकल्प मिलता है, जो सीएनजी के साथ 57PS/82.1Nm का आऊटपुट जेनरेट करता है. इसमें केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है.

वैगन आर के 1-लीटर पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 23.56 किमी/लीटर, 1-लीटर पेट्रोल AMT के साथ 24.43 किमी/लीटर, 1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल के साथ 24.35 किमी/लीटर, 1.2-लीटर पेट्रोल एएमटी के साथ 25.19 किमी/लीटर और 1-लीटर पेट्रोल-CNG के साथ 34.05km/kg का माइलेज मिलता है.

मारुति की इस कार में मिलते हैं ये फीचर्स

मारुति सुजुकी वैगन आर में एक सात-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले, चार-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल सिस्टम मिलता है. साथ ही इसमें सेफ्टी फीचर्स के तौर पर डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

यह भी पढ़ें:-

इस एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले ध्यान दें! ऐसा होने पर 20 हजार रुपये का काटा जा रहा चालान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget