एक्सप्लोरर

सिर्फ 1 लाख रुपये में घर लाएं 34 km माइलेज देने वाली Maruti की यह कार, हर महीने बनेगी इतनी EMI

Maruti Wagon R on EMI: वैगनआर के सीएनजी वेरिएंट को अगर आप दिल्ली में ईएमआई पर खरीदते हैं तो इसके सीएनजी बेस मॉडल को 1 लाख रुपये के डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है.

Maruti Suzuki Wagon R CNG on EMI: भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की कारें अपनी किफायती कीमत के लिए जानी जाती हैं. आधुनिक फीचर्स के साथ आने वाली कंपनी की कारें लोगों के बीच खूब पसंद की जाती हैं. इन कारों में से एक मारुति सुजुकी वैगनआर भी है. कंपनी इस कार का सीएनजी वर्जन भी बेचती है. अगर आप Maruti Suzuki Wagon R CNG को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप इसे ईएमआई और डाउन पेमेंट देकर भी खरीद सकते हैं. 

सबसे पहले मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी के बेस मॉडल LXI CNG की कीमत की बात करते हैं. इसके बेस मॉडल की ऑन-रोड कीमत 7 लाख 31 हजार रुपये के करीब है. वैगनआर के इस सीएनजी वेरिएंट को अगर आप दिल्ली में खरीदते हैं तो इसके बेस मॉडल को 1 लाख रुपये के डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है.

कितने डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी Wagon R? 

इसके लिए आपको बैंक से 9.8 फीसदी ब्याज दर से 5 साल के लिए लोन मिल जाएगा जोकि 6 लाख 31 हजार रुपये होगा, अब इस लोन को चुकाने के लिए आपको हर महीने 13 हजार 363 रुपये की EMI देनी होगी. कार के फीचर्स की बात की जाए तो यह भारतीय बाजार में एक किफायती सीएनजी हैचबैक है.

Wagon R का पावरट्रेन और फीचर्स

मारुति सुजुकी वैगन आर बाजार में दो इंजन के विकल्प के साथ उपलब्ध है, जिसमें एक 1-लीटर पेट्रोल इंजन और एक 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन शामिल हैं. ये क्रमशः 67PS/89Nm और 90PS/113Nm का आउटपुट जेनरेट करते हैं.

इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. इसके 1.0L इंजन के साथ सीएनजी किट का विकल्प मिलता है, जो सीएनजी के साथ 57PS/82.1Nm का आऊटपुट जेनरेट करता है. इसमें केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है.

मारुति सुजुकी वैगन आर में एक सात-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले, चार-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल सिस्टम मिलता है. साथ ही इसमें सेफ्टी फीचर्स के तौर पर डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

यह भी पढ़ें:-

Mahindra की इस SUV पर फिदा हुए लोग, सिर्फ 8 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, खरीदने से पहले डिटेल जानना जरूरी
देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, खरीदने से पहले डिटेल जानना जरूरी
ज्यादा Ground Clearance वाली कार खरीदना हमेशा फायदे का सौदा नहीं, जानिए क्यों
ज्यादा Ground Clearance वाली कार खरीदना हमेशा फायदे का सौदा नहीं, जानिए क्यों
अगर शोरूम से निकलते ही कार का हो जाए एक्सीडेंट तो इसका हर्जाना कौन भरेगा? ये जानना जरूरी
अगर शोरूम से निकलते ही कार का हो जाए एक्सीडेंट तो इसका हर्जाना कौन भरेगा? ये जानना जरूरी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget