एक्सप्लोरर

Mahindra XUV 3XO Bookings: महिंद्रा XUV 3XO की बुकिंग हुई शुरू, कैसे खरीदें ये नई कार, यहां जानें

Mahindra XUV 3XO Bookings Open: महिंद्रा XUV 3XO भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी है. इस कार की बुकिंग आज बुधवार से शुरू हो गई है. कंपनी ने बुकिंग अमाउंट के बारे में भी जानकारी दे दी है.

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा XUV 3XO को हाल ही में इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया. इस कार की लन्चिंग के साथ ही ये गाड़ी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गई. महिंद्रा की ये कार एक बजट-फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी है. इस कार की ऑफिशियल बुकिंग आज बुधवार 15 मई से शुरू की जा रही है. वहीं कंपनी 26 मई से इस कार को डिलीवर करना भी शुरू कर देगी.

क्या है महिंद्रा XUV 3XO की बुकिंग प्राइस?

महिंद्रा XUV 3XO मार्केट में पहले से मौजूद गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे रही है. महिंद्रा की ये कार टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट की राइवल कार है. ऑफिशियल डीलरशिप के जरिए इस कार की बुकिंग की जा सकती है. महिंद्रा XUV 3XO की बुकिंग प्राइस को 21 हजार रुपये रखा गया है. इस एसयूवी की कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू है और 15.49 लाख रुपये तक जाती है.

महिंद्रा XUV 3XO में है ये खास फीचर्स

महिंद्रा XUV 3XO अपडेटेड डिजाइन के साथ और कई फ्रेश फीचर्स के साथ मार्केट में आई है. इस कार में मैकेनिकली कोई चेंज नहीं किया गया है. वहीं इस कार का पावरट्रेन महिंद्रा XUV300 की तरह ही रखा गया है. इस एसयूवी की फ्रंट प्रोफाइल में बदलाव किया गया है. कार के फ्रंट में न्यू डिजाइन प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और इनवर्टेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ रीवैम्प्ड रेडिएटर ग्रिल को जोड़ा गया है.

XUV 3XO के इंटीरियर में खास बदलाव

महिंद्रा XUV 3XO के इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं. इस कार में डुअल-पेन पैनोरैमिल सनरूफ लगाया गया है. वहीं इस कार के लोअर वेरिएंट में सिंगल-पेन सनरूफ दिया गया है. महिंद्रा की इस कार में लेवल-2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर भी दिया गया है.

महिंद्रा XUV 3XO पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के इंजन ऑप्शन के साथ मार्केट में आई है. इस कार के ट्रांसमिशन में मैनुअल और AMT यूनिट्स दोनों को जोड़ने का ऑप्शन मौजूद है.

महिंद्रा की कार का पावरट्रेन

महिंद्रा XUV 3XO का पावरट्रेन XUV300 की तरह ही रखा गया है. महिंद्रा की नई कार के इंजन में तीन वेरिएंट शामिल हैं. इस कार में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिल रहा है, जिससे 109 bhp की पावर मिलती है और 200 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. वहीं महिंद्रा की इस कार में 1.2-लीटर TGDi का इंजन भी मिल रहा है, जिससे 129 bhp की पावर जेनेरेट होती है और 230 Nm का टॉर्क मिलता है. 

इन दोनों इंजन के साथ में मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का ऑप्शन भी मिल रहा है. साथ ही 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ ही आ रहा है. इस कार में 1.5-लीटर के डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिल रहा है.

ये भी पढ़ें

Maruti Suzuki Fronx से मिलेगी ज्यादा सुरक्षा, 6 एयरबैग फीचर के साथ आया नया वेरिएंट

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget