एक्सप्लोरर

Mahindra Thar Waiting Period: खरीदना चाहते हैं महिंद्रा थार 4×2 डीजल, तो इतना लंबा करना पड़ेगा इंतजार, इतना है वेटिंग पीरियड

थार 4x2 की एक्स शोरूम कीमत 10.98 लाख रुपये से 13.77 लाख रुपये के बीच है, जो कि इसके 4x4 मॉडल की तुलना में काफी कम है क्योंकि 2WD को सब-4m वाहनों के निचले टैक्स स्लैब में क्लासीफाइड किया गया है.

Mahindra Thar: महिंद्रा के पास थार, स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी700 जैसे लोकप्रिय मॉडलों के लिए बहुत बड़ा बैकलॉग पेंडिंग है. इसके निर्माण संयंत्र के लगभग पूरी क्षमता पर काम करने के बावजूद, थार के लिए वेटिंग पीरियड अधिकतम 15-16 महीने तक का है, खासकर 4x2 वेरिएंट के लिए है. इसमें अगस्त 2023 से कोई बदलाव नहीं हुआ है, जब महिंद्रा के 2.8 लाख से अधिक एसयूवी के ऑर्डर बैकलॉग की सूचना दी गई थी, जिसमें से 68,000 बुकिंग में थार शामिल थी और हर महीने औसतन इसकी 10,000 यूनिट्स की नई बुकिंग होती है.

महिंद्रा थार 4x2 वेटिंग पीरियड 

थार के डीजल 4x2 वेरिएंट पर उपलब्ध दो ट्रिम्स के लिए अधिकतम वेटिंग पीरियड 15-16 महीने है. जबकि पेट्रोल 4x2 वेरिएंट का वेटिंग पीरियड औसतन लगभग पांच महीने कम है, हालांकि पिछले कुछ महीनों में इसमें भी मामूली वृद्धि हुई है. थार 4x2 केवल हार्डटॉप के साथ उपलब्ध है.

दो इंजन का मिलता है विकल्प 

थार 4x2 में एक 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 118hp पॉवर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस थार डीजल 4x2 में कोई ऑटोमेटिक गियरबॉक्स नहीं मिलता है, बल्कि केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. इसका पेट्रोल, 2.0-लीटर mStallion इंजन को थार 4x4 से लिया गया है और यह इंजन केवल 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 152hp पॉवर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

थार 4x2 की कीमत

थार 4x2 की एक्स शोरूम कीमत 10.98 लाख रुपये से 13.77 लाख रुपये के बीच है, जो कि इसके 4x4 मॉडल की तुलना में काफी कम है क्योंकि 2WD को सब-4m वाहनों के निचले टैक्स स्लैब में क्लासीफाइड किया गया है, और इसलिए इसकी मांग भी बहुत अधिक है.

महिंद्रा थार 4x4 का वेटिंग पीरियड 

थार के 4x4 वेरिएंट में सभी पेट्रोल, डीजल, हार्डटॉप और सॉफ्ट-टॉप वेरिएंट पर औसतन 5-6 महीने का वेटिंग पीरियड मिल रहा है, जो पहले से लगभग दो महीने अधिक है.

थार 4x4 दो इंजन के विकल्पों में उपलब्ध है, जिसमें 2.0-लीटर पेट्रोल mStallion इंजन और एक 2.2-लीटर डीजल इंजन शामिल है, जो 132hp पॉवर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. 2WD वेरिएंट के विपरीत, 4x4 वेरिएंट की कीमत 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दोनों के विकल्प के साथ उपलब्ध है. थार 4x4 में एक मैनुअल-शिफ्ट के साथ 4x4 ट्रांसफर केस भी मिलता है, और कुछ मॉडलों में मैन्युअल-लॉकिंग डिफरेंशियल भी उपलब्ध है.

थार 4x4 की कीमत

थार 4x4 की कीमतें वर्तमान में पेट्रोल के लिए 14.04 लाख रुपये से 16.27 लाख रुपये के बीच है, जबकि डीजल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 14.60 लाख रुपये से 16.94 लाख रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें :- रेनॉल्ट लेकर आई फेस्टिव सीजन ऑफर, नई कार की खरीद पर मिलेंगे 65,000 रुपये तक के फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget