एक्सप्लोरर

Mahindra Thar: देखिए Mahindra Thar 2WD 4x2 का रिव्यू, अब अधिक ग्राहक होंगे आकर्षित

महिंद्रा थार 2WD: दिल्ली एनसीआर में पेट्रोल इंजन को प्राथमिकता दी जाएगी और यह काफी स्मूथ भी है और कम वजन के कारण RWD को चलाना भी काफी मजेदार बनाता है. इसमें डीजल इंजन जैसा ही टॉर्क महसूस होता है.

Mahindra Thar 2WD Review: महिंद्रा थार ने अपने नए अवतार में बाजार में प्रवेश कर लिया है. अभी तक यह एक दमदार एसयूवी के रुप में जानी जाती थी, लेकिन अब यह एक शानदार लाइफस्टाइल एसयूवी के रूप में भी जानी जाएगी. जिससे इसके ग्राहकों का दायरा और बढ़ेगा.

नई महिंद्रा थार अब और अधिक कंफर्ट फीचर्स के साथ आती है, जो इसे हर रोज शहरी क्षेत्रों में ड्राइविंग के लिए उपयोगी बनाते हैं. 2WD थार अपनी ओर और अधिक ग्राहकों को आकर्षित करेगी. जबकि ऑफ-रोड की पसंद करने वाले लोग अभी भी 4x4 की ओर ही आकर्षित होंगे.

Thar खरीदने वाला हर ग्राहक इसकी 4X4 क्षमताओं का इस्तेमाल नहीं करता है, और ऐसे ग्राहकों के लिए ही इसे 2WD वर्जन में बाजार में लाया गया है. ये Thar को आसान और हल्का बनाता है, जिससे उन लोगों को एक लाइफस्टाइल एसयूवी मिलेगी, जो इसका इस्तेमाल हार्डकोर ऑफ-रोडिंग के लिए नहीं करने वाले हैं. 

अब नई थार दो नए रंगों में उपलब्ध होगी. यह अब ब्रॉन्ज कलर में उपलब्ध होगी. इसमें अब 4x4 बैजिंग नहीं मिलेगी. इसके अलावा और अधिक कुछ भी नया नहीं है और इसमें ज्यादा बदलाव आवश्यक नहीं है. इंटीरियर में 4x4 गियर लीवर की जगह बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं और अब यहां स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है. जबकि इसमें अब स्टॉप/स्टार्ट फंक्शन भी मिलता है.

थार में अब RWD के साथ छोटा 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है जबकि पेट्रोल 2.0 लीटर इंजन को बरकरार रखा गया है. जो क्रमशः 118hp और 300Nm और 150hp और 300Nm का आउटपुट देते हैं. इसमें दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा. RWD के कारण इसका वजन कम होने के साथ ज्यादा माइलेज भी देगा, जबकि इसमें वही मजबूती बरकरार रहेगी. 

दिल्ली एनसीआर में पेट्रोल इंजन को प्राथमिकता दी जाएगी और यह काफी स्मूथ भी है और कम वजन के कारण RWD को चलाना भी काफी मजेदार बनाता है. इसमें डीजल इंजन जैसा ही टॉर्क महसूस होता है. रिफाइनमेंट बेहतरीन होने के साथ-साथ RWD के कारण यह ड्राइव करने में काफी हल्का है और हार्ड ड्राइव करने पर ग्रिप में कोई समस्या नही मिलती है. यह 4x4 थार की तुलना में अधिक फ्यूल एफिशिएंट है. इन सभी कारणों से यह एक पारंपरिक कॉम्पैक्ट एसयूवी बनती है, जो इसका अधिकतर सड़क पर इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एकदम बढ़िया विकल्प है. जल्द ही 2WD थार हमें सड़क पर देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें :- Auto Expo 2023: 3 साल बाद होने जा रहा है ऑटो एक्सपो, जानिए इस बार किस वजह से खास होगा इवेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget