एक्सप्लोरर

Mahindra Thar 5-Door: इस साल अगस्त में पेश हो सकती है महिंद्रा थार 5-डोर, मारुति जिम्नी से होगा मुकाबला

महिंद्रा थार 5-डोर अपने 3-डोर वेरिएंट की तुलना में काफी महंगी होगी. इसके बारे में अन्य डिटेल का खुलासा बाद में किया जाएगा. इस एसयूवी का मुकाबला मारुति जिम्नी 5 डोर से होगा.

Mahindra Thar: महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी 5-डोर थार ऑफ-रोडर एसयूवी को इस साल  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पेश कर सकती है. जैसा कि कंपनी ने अपनी सेकेंड जेनरेशन थार के लिए भी किया था. कंपनी 15-16 अगस्त 2023 के बीच दक्षिण अफ्रीका में एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिससे इसकी संभावना और अधिक बढ़ गई है. इसकी बिक्री इस साल की दूसरी छमाही में शुरू होने की उम्मीद है. यह थार का लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन है, इसका मुकाबला 5-डोर मारुति सुजुकी जिम्नी से होगा, जिसकी लॉन्चिंग इस साल जून के पहले सप्ताह में की जाएगी. 

अधिक होगी लंबाई

थार के 3-डोर वर्जन की तुलना में, 5-डोर थार का व्हीलबेस लगभग 300 mm अधिक होगा. स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें  अलग-अलग रियर सीट्स मिलेंगी. इसके ज्यादातर फीचर्स इसके छोटे वर्जन से मिलते जुलते होंगे. कंपनी इसमें AdrenoX सॉफ़्टवेयर के साथ एक अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक सनग्लास होल्डर और फ्रंट और सेंटर आर्मरेस्ट दे सकती है. 

डिजाइन

5-डोर महिंद्रा थार का डिजाइन और स्टाइलिंग भी इसके थ्री-डोर वर्जन जैसा ही होगा. यह गोल हेडलैम्प्स, स्पष्ट व्हील आर्च और टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील के साथ सिग्नेचर बॉक्सी स्टांस के साथ आएगी. इसमें अलग बॉडी पैनल के साथ नए अलॉय व्हील मिल सकते हैं.  

पावरट्रेन

नई थार 5-डोर एसयूवी में मौजूदा 3-डोर वर्जन वाला 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है. जिसमें क्रमशः 370Nm/172bhp और 300Nm/130bhp का आऊटपुट मिलेगा. इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. 4X2 और 4X2 ड्राइवरट्रेन विकल्पों के साथ आने वाली 3-डोर थार के समान, 5-डोर महिंद्रा थार में भी दोनों विकल्प मिलेंगे. 4X4 सिस्टम केवल अधिक पॉवरफुल 2.2L डीजल इंजन के साथ मिलेगा. 

ज्यादा होगी कीमत

महिंद्रा थार 5-डोर अपने 3-डोर वेरिएंट की तुलना में काफी महंगी होगी. इसके बारे में अन्य डिटेल का खुलासा बाद में किया जाएगा. इस एसयूवी का मुकाबला मारुति जिम्नी 5 डोर से होगा, जिसमें एक 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है.

यह भी पढ़ें :- खरीदनी है महिंद्रा एक्सयूवी 700, तो डिलीवरी के लिए करना पड़ सकता है इतना इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget