एक्सप्लोरर

Hyundai Verna Old vs New: एक दूसरे से कितनी अलग हैं नई और पुरानी हुंडई वरना, यहां समझिये

नई वरना में कई फीचर्स जोड़े गए हैं, जिसमें 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, हीटेड/कूल्ड वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ, 64 एम्बिएंट लाइटिंग कलर के अलावा एडीएएस लेवल2 जैसा फीचर भी है.

Cars Comparison: हुंडई वरना कई अपडेट्स के साथ मार्केट में काफी समय से मौजूद है. लेकिन हाल ही में लॉन्च हुई नई हुंडई वरना, फीचर्स, डिजाइन और टेक्नोलॉजी के मामले में पुराने मॉडल्स से काफी अलग है. इसीलिए हम आगे नई और पुरानी वरना के बीच कंपेरिजन करने जा रहे हैं, ताकि आपको इसमें हुए बदलाव का पता चल सके.

डाइमेंशन

नई वरना की बात करें तो, इसकी लंबाई 4535mm है, जबकि पुरानी वरना 4440mm लंबाई के साथ कुछ छोटी है. वहीं नई वरना की चौड़ाई 1765mm है, जबकि पुरानी वाली 1729mm चौड़ाई के साथ कुछ कम है. व्हीलबेस के मामले में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलता है, जिसकी वजह से नई वरना का केबिन अब पहले से ज्यादा स्पेसियस दिखता है. पुरानी वरना का व्हीलबेस 2600mm जबकि नई वरना का 2670mm है. वहीं ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए भी यही बात कही जा सकती है, जो पुरानी सेडान में 165mm था जबकि नई में 170mm है.   

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो, पहले वाली में सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, टचस्क्रीन, क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलते थे. वहीं नई वरना में कई नये फीचर्स जोड़े गए हैं, जिसमें 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, हीटेड/कूल्ड वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ, 64 एम्बिएंट लाइटिंग कलर के अलावा एडीएएस लेवल2 जैसा फीचर भी है.

इंजन विकल्प

नई वरना में 1.5l टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 160bhp की पावर देगा. ये पुरानी वरना के मुकाबले एक बड़ा बदलाव है. जिसमें 1.0l टर्बो इंजन मौजूद था. जबकि कंपनी ने इसके दूसरे 1.5l पेट्रोल सीवीटी/मेनुअल इंजन को बिना किसी बदलाव के जारी रखा है. इसके अलावा कंपनी इस कार में मिलने वाल डीजल इंजन को बंद कर दिया है.

कीमत

कीमत की बात करें तो, नई वरना की शुरुआती कीमत 10.8 लाख रुपये है. जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 18 लाख रुपये है. नई वरना पुरानी वाली से लगभग सभी मामलों में कहीं ज्यादा आगे है. यहां तक कि अपने कॉम्पिटीटर को पहले से ज्यादा कड़ी टक्कर दे सकती है. नई वरना दिखने में बेहतर, साइज में बड़ी, पहले से ज्यादा स्पेसियस, फीचर्स में भी आगे और इसका बैज भी पहले से ज्यादा मजबूत है.

यह भी पढ़ें- Driving Rules in the World: कुछ देशों में लेफ्ट, तो कुछ में राइट साइड क्यों चलती हैं गाड़ियां? समझिये इसके पीछे की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget