एक्सप्लोरर

Kia Sonet GTX: किआ सॉनेट का नया वेरिएंट लॉन्च, अब इन रंगों में भी मिलेगी कार

किआ सॉनेट का नया जीटीएक्स वेरिएंट भारतीय मार्केट में लॉन्च हो गया है. इस कार को कंपनी ने सात पेंट स्कीम के साथ उतारा है. वहीं इसकी एक्स शोरूम कीमत 13.71 लाख रुपये से शुरू होती है.

Kia Sonet GTX: देश की चर्चित कार बनाने वाली कंपनी किआ ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी का नया वेरिएंट मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस वेरिएंट को कंपनी ने नए रंगों का भी ऑप्शन प्रदान कराया है. कंपनी ने किआ सॉनेट का GTX वेरिएंट उतारा है जिसे कंपनी HTX+ और GTX+ के बीच में रखेगी. वहीं इस कार में नए फीचर्स भी दिए गए हैं जो लोगों को खूब पसंद आने वाले हैं.

Kia Sonet GTX: फीचर्स

अब इस नए वेरिएंट के फीचर्स पर नज़र डालें तो कंपनी ने इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ आता है. इसके अलावा इसमें 360 डिग्री कैमरा, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, एयर प्यूरिफायर, ऑटो हेडलैंप्स, फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर, एलईडी फॉग लैंप के साथ 6 एयरबैग जैसे बेहतरीन फीचर्स उपलब्ध कराए हैं.

Kia Sonet GTX: इंजन

किआ सॉनेट जीटीएक्स को कंपनी ने दो इंजन ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा है. इसमें एक 1.0 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन और दूसरा 1.5 लीटर डीजल इंजन मौजूद है. पैट्रोल इंजन को 7 स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है तो वहीं डीजल इंजन 6 स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर यूनिट से कनेक्ट है.

Kia Sonet GTX: कलर ऑप्शन

इस नई गाड़ी को नए कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं. कंपनी ने इस कार को सिल्वर, पीटर ऑलिव, ग्रेविटी ग्रे, ब्लैक पर्ल, इंटेंस रेड, इम्पीरियल ब्लू और व्हाइट पर्ल जैसे पेंट स्कीम के साथ उतारा है.

Kia Sonet GTX: कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें की किआ ने इस नए वेरिएंट की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 13.71 लाख रुपये रखी है. वहीं ये कार मार्केट में मौजूद हुंडई वेन्यू और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देने में सक्षम होगी. साथ ही कंपनी ने इस कार के एक्स ट्रेल वेरिएंट में दो रंगों को जोड़ा है.

यह भी पढ़ें: Suzuki Burgman: सुजुकी के इस स्कूटर के आगे होंडा एक्टिवा भी फेल, कीमत महज इतनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget