एक्सप्लोरर

Kia Seltos Facelift: किआ सेल्टॉस फेसलिफ्ट को मिली 1 लाख से ज्यादा बुकिंग, टॉप वेरिएंट की है सबसे ज्यादा डिमांड 

कोरियाई वाहन निर्माता के लिए किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट भारत में एक बड़ी सफलता रही है. बुकिंग शुरू होने के पहले दिन ही इस एसयूवी को 13,000 से ज्यादा ऑर्डर मिले हैं.

Kia Seltos Facelift Booking: कोरियाई वाहन निर्माता, किआ ने जानकारी दी की है कि उसे भारत में नई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट के लिए 1 लाख से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है. पिछले साल जुलाई 2023 में लॉन्च हुई इस नई सेल्टोस को औसतन 13,500 यूनिट्स की हर महीने बुकिंग मिली है.

टॉप वेरिएंट की है ज्यादा डिमांड 

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट के टॉप-स्पेक वेरिएंट की बाजार में भारी डिमांड है, क्योंकि इसकी कुल बुकिंग का 80 प्रतिशत से ज्यादा की हिस्सेदारी है. इसके अलावा, 40 प्रतिशत ग्राहक ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) सुइट से लैस हाई-स्पेक वेरिएंट का विकल्प चुन रहे हैं. इसके अलावा, 80 प्रतिशत ग्राहक इस एसयूवी के पैनोरमिक सनरूफ वाले वेरिएंट को खरीद रहे हैं.

बुकिंग और कीमत 

कोरियाई वाहन निर्माता के लिए किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट भारत में एक बड़ी सफलता रही है. बुकिंग शुरू होने के पहले दिन ही इस एसयूवी को 13,000 से ज्यादा ऑर्डर मिले हैं. इसके साथ ही कंपनी को एक महीने के भीतर सेल्टोस के लिए 31,000 से ज्यादा बुकिंग मिली है. किआ सेल्टोस पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 10.90 लाख रुपये से 20.30 लाख रुपये के बीच है. 

पावरट्रेन

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट 3 इंजन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है; जिसमें एक 115bhp, 144Nm, 1.5-लीटर पेट्रोल, एक 116bhp, 250Nm, 1.5-लीटर टर्बो-डीजल, और एक नया 160bhp, 253Nm, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल है. ट्रांसमिशन ऑप्शंस में 6-स्पीड मैनुअल, सीवीटी, 6-स्पीड आईएमटी, 6-स्पीड ऑटोमेटिक और 7-स्पीड डीसीटी शामिल हैं.

कंपनी ने क्या कहा?

किआ सेल्टोस की सफलता पर बोलते हुए, किआ इंडिया के मुख्य बिक्री और व्यापार अधिकारी मायुंग-सिक सोहन ने कहा, 'हम नए सेल्टोस की बाजार में सफलता से उत्साहित हैं. जाहिर तौर पर यह बाजार में उपलब्ध सबसे स्मार्ट एसयूवी ऑप्शंस में से एक है, और हमारे ग्राहकों से मिला रिस्पॉन्स इसकी पुष्टि करता है. नई सेल्टोस हमें मिड-एसयूवी सेगमेंट में लगातार लीड कर रही है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपने मैन्युफैक्चरिंग पर ज्यादा से ज्यादा बल दे रहे हैं, जिससे ग्राहकों तक उनकी पसंदीदा एसयूवी जल्द से जल्द पहुंच सके.

यह भी पढ़ें -

हाल ही में लॉन्च हुई नई क्रेटा फेसलिफ्ट की बाजार में भारी डिमांड, हुंडई को मिली 51 हजार से ज्यादा बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस हत्या ने बिगाड़े भारत-कनाडा के रिश्ते, उसमें बिश्नोई गैंग का हाथ? 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से कैसे हुआ खुलासा
निज्जर की हत्या, 24 की गिरफ्तारी और बिश्नोई गैंग पर आरोप... 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से हिली अपराध की दुनिया
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Video: सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
Embed widget