एक्सप्लोरर

Jeep SUVs Price Hike: जीप कंपास और मेरीडियन की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें क्या होगी नयी कीमत?

घरेलू बाजार में इनसे मुकाबला करने वाली गाड़ियों की बात करें तो इनका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी700, एमजी हैक्टर और टाटा हैरियर जैसी गाड़ियों से होता है.

Price Hike on Jeep Cars: जीप इंडिया ने अपनी दो एसयूवी कंपास और मेरीडियन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. जिसमें कंपास की कीमत में 43,000 रुपए का इजाफा हुआ है, तो इसकी थ्री रो सीटर वाली एसयूवी की कीमत में 3.14 लाख रुपए की बढ़ोतरी की गयी है. जिसके बाद कंपास की नई शुरुआती कीमत 21.73 लाख रुपए एक्स-शोरूम, जबकि मेरीडियन का बेस प्राइस 33.40 लाख रुपए एक्स-शोरूम है.

2021 में हुई थी लॉन्च

भारतीय बाजार में कंपास फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग जनवरी 2021 में हुई थी. जिसका बेस प्राइस 16.99 लाख रुपए एक्स-शोरूम था. यानि तब के मुकाबले अब इसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए ज्यादा है. 

जीप कंपास और मेरीडियन इंजन

यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि, बीएस6 फेज II मानकों के चलते इसका 1.4 टर्बो पेट्रोल इंजन बंद कर दिया गया. जिसकी जगह अब 2.0 लीटर मल्टीजेट डीजल मोटर इंजन ने ले ली. जो 170 hp की पावर और 350 NM का पीक टॉर्क देने में सक्षम है. जिसे 6 स्पीड MT और 9 स्पीड टॉर्क कनवर्टर AT के साथ जोड़ा गया है. वहीं थ्री रो सिटींग वाली मेरीडियन में भी यही पावर ट्रेन मौजूद है. दोनों में ही फ्रंट व्हील स्टैंडर्ड तौर पर मौजूद है, जबकि 4X4 ऑप्शनल है.

जीप कंपास फीचर्स 

इस 5 सीटर कार में दिए जाने वाले फीचर्स की बात करें तो, नया यूकनेक्ट 5 सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस 10.1 इंच फ्लोटिग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8 वे पावर एडजस्टेबल वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, फुली डिजिटल 10.25 इंच इंस्ट्रूमेंट पेनल, वायरलेस मोबाइल चार्जर, 360 डिग्री कैमरा और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो व एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी जैसे फीचर मौजूद हैं. इसके अलावा इसमें सेफ्टी फीचर के तौर पर 6 एयरबैग, ट्रेक्शन कंट्रोल, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रोल-ओवर मिटिगेशन फीचर भी उपलब्ध हैं.

इनसे होता है मुकाबला

घरेलू बाजार में इनसे मुकाबला करने वाली गाड़ियों की बात करें तो इनका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी700, एमजी हैक्टर और टाटा हैरियर जैसी गाड़ियों से होता है.

यह भी पढ़ें- Maruti Alto: भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी मारुति सुजुकी ऑल्टो, कंपनी ने मनाया 45 लाख ग्राहकों का जश्न 

Car Buying & Owning Cost: जब भी आप खरीदते हैं कार, मालामाल हो जाती है सरकार, खजाने में जाता है आधे से ज्यादा पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget