एक्सप्लोरर

Infinix के नए 5G स्मार्टफोन ने मारी एंट्री, तगड़ी बैटरी के साथ मिलता है 108MP कैमरा, जानें कीमत

Tech News: इनफिनिक्स के इस नए 5जी स्मार्टफोन में 6.78 इंच की FHD+ डिस्लेप उपलब्ध कराई गई है. ये डिस्प्ले 120 हर्त्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है.

Infinix Note 40X 5G: स्मार्टफोन निर्मता कंपनी इनफिनिक्स (Infinix) ने अपना एक नया 5जी स्मार्टफोन (5G Smartphone) भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की तगड़ी बैटरी के साथ कई फीचर्स दिए हुए हैं. देश में 5जी स्मार्टफोन्स की बढ़ती डिमांड के बीच इनफिनिक्स का ये स्मार्टफोन एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. साथ ही स्मार्टफोन में पावरफुल प्रोसेसर भी मौजूद है. आइए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन के बारे में.

Infinix Note 40X 5G: फीचर्स

इनफिनिक्स के इस नए 5जी स्मार्टफोन में 6.78 इंच की FHD+ डिस्‍प्‍ले उपलब्ध कराई गई है. ये डिस्प्ले 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इसके अलावा डिस्प्ले में 500 निट्स की ब्राइटनेस भी मिल जाती है. इस फोन का फ्रंट कैमरा एक पंच होल कट के डिजाइन का है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो Infinix के इस नए स्मार्टफोन में 108MP का एआई ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है. कंपनी के अनुसार ये कैमरा 15 से भी ज्यादा मोड्स को सपोर्ट करता है. वहीं इसमें डुअल वीडियो, फिल्म मोड और सुपर नाइट जैसे मोड्स भी मौजूद हैं. इसके अलावा स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया हुआ है. इसमें कंपनी ने वाइड सेल्‍फी मोड की भी सुविधा प्रदान कराई है.

Infinix के इस नए स्मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 पावरफुल प्रोसेसर उपलब्ध कराया गया है. वहीं इस फोन में 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज भी ऑफर की जा रही है. बैटरी की बात करें तो इसमें 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है. ये बैटरी 18 वॉट के फॉस्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. इसके अलावा इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की भी सुविधा दी गई है. वहीं स्मार्टफोन में डुअल स्‍पीकर्स के साथ एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर्स भी दिए गए हैं. ये स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है.

Infinix Note 40X 5G: कीमत

इनफिनिक्स ने अपने इस नए 5जी स्मार्टफोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट कि कीमत 13,499 रुपये रखी है. वहीं इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट कि कीमत 14,999 रुपये तक जाती है. इस स्मार्टफोन की बिक्री 9 अगस्त से शुरू होने वाली है. इस फोन को आप ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकॉर्ट (Flipkart) से खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

ओलंपिक चैंपियन शूटर ने Elon Musk से पूछा- क्या पॉकेट में हाथ डालकर मेडल जीत सकते हैं रोबोट? मिला ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget