एक्सप्लोरर

देश की सबसे सस्ती EV खरीदने के लिए कितनी EMI भरनी होगी? जानिए डाउन पेमेंट का हिसाब

MG Comet EV on EMI: एमजी की इस इलेक्ट्रिक कार की एक्स-शोरूम कीमत 7 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए यह कीमत 9.65 लाख रुपये तक जाती है.

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कही जाने वाली MG Comet EV को खूब पसंद किया जाता है. हाल ही में इस ईवी की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बावजूद भी यह कार किफायती कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.

अगर आप कम कीमत में इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप कार को डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं और हर महीने कार की ईएमआई दे सकते हैं. यहां हम आपको एमजी कॉमेट की ऑन-रोड कीमत और EMI के बारे में बताने जा रहे हैं. 

क्या है इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत? 

एमजी की इस इलेक्ट्रिक कार की एक्स-शोरूम कीमत 7 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए यह कीमत 9.65 लाख रुपये है. दिल्ली में इस कार को 7.50 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है. यहां हम कार के बेस मॉडल के फाइनेंस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं. 

कितने रुपये की EMI देनी होगी?

MG Comet EV को दिल्ली में 50 हजार रुपये का डाउन पेमेंट देकर खरीदा जा सकता है. इसके लिए आपको बैंक से 7 लाख रुपये का लोन लेना होगा. अगर आपको यह लोन 8 फीसदी ब्याज दर से मिलता है और अगर आप यह लोन 4 साल के लिए लेते हैं तो आपको हर महीने 17 हजार रुपये की EMI देनी होगी और आपको बैंक को 4 साल में कुल 8.20 लाख रुपये चुकाने होंगे. 

MG Comet EV का पावरट्रेन और फीचर्स

एमजी कॉमेट ईवी के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें 17.3 kWh का बैटरी पैक प्रदान कराया है. यह कार 42 पीएस की पावर के साथ 110 एनएम का टॉर्क प्रड्यूस करती है. इसके अलावा इस कार में 3.3 किलोवॉट का चार्जर दिया गया है जिसकी मदद से यह कार 5 घंटों में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है.

एमजी कॉमेट को फुल चार्ज होने में करीब 7 घंटों का समय लगता है. हालांकि 7.4 किलोवॉट के एसी फास्ट चार्जर की मदद से इस कार को 0 से 80 फीसदी तक महज 2.5 घंटों में चार्ज किया जा सकता है.

कंपनी के मुताबिक, यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 230 किमी की रेंज प्रदान करती है. एमजी कॉमेट ईवी में 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, टर्न बॉय टर्न नेविगेशन, रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट के साथ वेदर इंफोर्मेंशन देने वाला फीचर दिया हुआ है.

यह भी पढ़ें:-

भारत में किन 2 लोगों के पास है ये सबसे महंगी कार? कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

वीडियोज

प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget