एक्सप्लोरर

Hyundai लॉन्च करेगा सस्ती एसयूवी, कीमत आपको करेगी हैरान

कंपनी ने इसे Hyundai AX कोड नाम दिया है. इसे पिछले दिनों साउथ कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था. ये कार साल 2023 में मार्केट में दस्तक दे सकती है.

भारत में पिछले कुछ समय से एसयूवी कारों को पसंद करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. इसी को ध्यान में रखते हुए Hyundai एक नई सस्ती छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी बाजार में लेकर आने वाली है. फिलहाल स्मार्ट ईवी प्रॉजेक्ट के तहत बनाई जाने वाली इस कार पर काम चल रहा है. खास बात ये है कि इस छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी के 90 प्रतिशत पार्ट्स भारत में ही बनेंगे. माना जा रहा है कि ये कार साल 2023 में मार्केट में दस्तक दे सकती है.

कम होगी कीमत हुंडई की इस मिनी एसयूवी की कीमत में बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस कार की कीमत दस लाख रुपये से कम हो सकती है. कंपनी ने इसे Hyundai AX कोड नाम दिया है. इसे पिछले दिनों साउथ कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था.

मार्केट में आया कोना इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट वर्जन हुंडई ने फेस्टिव सीजन के दौरान कोना इलेक्ट्रिक का फेसलिफ्ट वर्जन बाजार में उतारा है. मौजूदा मॉडल की तुलना में ये 40मिमी ज्यादा लंबा है. यही नहीं ग्राहकों को इसमें 16 अलग-अलग कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जिनमें आधे पहली बार अवेलेबल हैं. इसमें ब्लू लिंक टेक्नॉलजी का इस्तेमाल हाई एंड वेरियंट में किया गया है. कार में 8 इंच टचस्क्रीन स्टैंडर्ड रूप से दिया गया है.

दो बैटरी ऑप्शन हैं अवेलेबल हुंडई की इस कार में 39.2 kWh और 64kWh के दो बैटरी ऑप्शन दिए गए हैं जो 136hp और 204hp पावर जेनेरेट करते हैं. यह इलेक्ट्रिक कार छोटी बैटरी के साथ 305 किमी और बड़ी बैटरी के साथ 480 किमी की रेंज देती है. भारत में इस कार के 2019 मॉडल के दाम 23.9 लाख रुपये है. हांलाकि इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं है कि इस कार का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में कब लॉन्च किया जाएगा.

Tata Nexon EV से होगा मुकाबला Hyundai Kona Electric का मुकाबला भारतीय बाजार में Tata Nexon EV से होगा. टाटा मोटर्स ने नेक्सन ईवी (Nexon EV) वर्तमान की सबसे सस्ती लॉन्ग-रेंज की इलेक्ट्रिक कार है. नेक्सॉन इलेक्ट्रिक एक बार फुल चार्ज होने पर 312 किलोमीटर तक दौड़ेगी. 0 से100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में इस कार को महज 9.9 सेकंड का वक्त लगेगा. स्टैंडर्ड 15A AC चार्जर से बैटरी को 20 पर्सेंट से 100 पर्सेंट चार्ज करने में 8 घंटे का वक्त लगेगा. इस कार की बैटरी को 60 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. Tata Nexon EV के XM वेरिएंट की प्राइस 13.99 लाख रुपये है. वहीं XZ+ 15.25 लाख और XZ+ LUX वेरिएंट की कीमत अब 16.25 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें

लेटेस्ट फीचर्स के साथ नए अवतार में लॉन्च हुई Hyundai Kona Electric, इस कार को देगी टक्कर नई टेक्नोलॉजी के साथ Tata लॉन्च करेगी ये MPV और SUV, इन कारों से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget