एक्सप्लोरर

Hyundai की इस नई कार के लिए करना होगा अभी इंतजार, मारुति की इस कार को देगी चुनौती

हुंडई अपनी नई Elite i20 को BS6 इंजन के साथ लॉन्च करेगी. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा. इतना ही नहीं इस कार में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है.

नई दिल्ली: हुंडई मोटर इंडिया अब अपनी प्रीमियम हैचबैक कार नई Elite i20 को लेकर काफी चर्चा में है. लगातार इस कार की लॉन्चिंग को लेकर ख़बरें आ रही हैं. लेकिन कोरोना वायरस के चलते कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया. लेकिन खबर आ रही है कि इस कार का लॉन्च इस साल के अंत तक हो सकता है. कंपनी इसे सितंबर में लॉन्च कर सकती है. कंपनी इस नई कार को तीन इंजन ऑप्शन में लेकर आएगी. आइये जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में.

तीन इंजन ऑप्शन

हुंडई अपनी नई Elite i20 को BS6 इंजन के साथ लॉन्च करेगी. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा. इतना ही नहीं इस कार में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है.

यह एक प्रीमियम हैचबैक कार है और इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा. नई i20 में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 6-एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, सनरूफ और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे. नई आई20 भारत में मौजूदा मॉडल से ज्यादा स्पोर्टी और शार्प डिजाइन में होगी. इसके फ्रंट में हेक्सागोनल ग्रिल और नए LED  हेडलैम्प, नया बंपर, और नए फॉग लैम्प अदेखने को मिल सकते हैं. इस कार के साइड प्रोफाइल और रियर लुक में काफी नयापन देखने को मिलेगा.

नई i20 में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे. कार की लंबाई मौजूदा मॉडल से 5mm बढ़ाई जाएगी और इसका व्हीलबेस भी 10 mm बढ़ाया जाएगा जिसकी वजह से इसमें 66 लीटर का ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा. इसके अलावा इसमें 17-इंच के नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स मिलेंगे.

नई i20 का इंटीरियर इस बार पहले से काफी अलग होगा, उम्मीद लगाई जा रही है कि यह ग्रैंड आई 10 नियोस जैसा भी हो सकता है. इसमें 10.25-इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. इसके अलावा कार में वायरलेस चार्जिंग, ब्लूलिंक कार कनेक्टेड टेक्नॉलजी और लेदर सीट्स जैसे कई अच्छे फीचर्स मिल सकते हैं.

मारुति बलेनो से होगा मुकाबला

हुंडई की नई i20 का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो से होगा. बलेनो इस समय प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में बेहद पॉपुलर है. दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.63 लाख रुपये से शुरू होती है. यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन में मौजूद है. अब देखना होगा मारुति बलेनो पर क्या हुंडई की नई i20 भारी पड़ेगी.

यह भी पढ़ें 

जब खरीदना हो एक स्पोर्टी स्कूटर, तो ये ऑप्शन बन सकते हैं आपकी पहली पसंद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget