एक्सप्लोरर

Hyundai की कारों को खरीदने का एक दम सही वक्त, मिल रहा है हजारों रूपये का डिस्काउंट

जुलाई का महीना एक नई कार खरीदने के लिए सही साबित हो सकता है. कार कंपनियां इस समय अपनी बिक्री को रफ़्तार देने के लिए काफी बड़े डिस्काउंट ऑफर दे रही हैं.

नई दिल्ली: कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर्स इंडिया इस समय अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए अपनी चुनिंदा कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर कर रही है. हुंडई की कारों पर आप इस समय 60 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं. हुंडई के अलावा अन्य कार कंपनियां भी अपने ग्राहकों के लिए अच्छा डिस्काउंट ऑफर का रही हैं. यदि आप भी जुलाई के इस महीने में एक नई कार खरीने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट.

 Hyundai की कारों पर 60 हजार रुपये तक का डिस्काउंट

हुंडई मोटर इंडिया जुलाई के महीने में अपनी चुनिंदा कारों पर काफी बढ़िया डिस्काउंट दे रही है. कंपनी अपनी सेंट्रो कार पर 45 हजार रुपये का तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जबकि इसके ERA वेरिएंट पर कुल 35000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा ग्रैंड आई 10 पर 60 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, तो वहीं कंपनी ग्रैंड आई 10 नियोस पर 25 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर ही है. अगर आप कंपनी की कॉम्पैक्ट सेडान कार AURA खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस कार पर आप इस समय 20 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

टाटा की कारों पर 65 हजार रुपये तक डिस्काउंट

टाटा मोटर्स अपनी छोटी कार टियागो पर इस समय 30 हजार रुपये तक की बचत ऑफर कर रही है. इसके अलावा इस कार की EMI 4999 रुपये से भी शुरू हो रही है जिसकी ज्यादा जानकारी के लिए आपको टाटा मोटर्स के शो रूम जाना होगा, या आप कॉल भी कर सकते है. आपको बता दें कि इ साल ऑटो एक्सपो 2020 में टाटा ने नई टियागो को लॉन्च किया था. इस कार की कीमत 4.60 लाख रुपये से शुरू होती है. इस कार को ग्लोबल NCAP से 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इस कार में 1.2 लीटर का BS6 पेट्रोल इंजन लगा है. इसके अलावा टाटा मोटर्स अपनी टिगोर पर 40 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है. जबकि कॉम्पैक्ट SUV, Harrier पर 65 हजार रुपये तक फायदे दे रही है.

रेनो की कारों पर 70 हजार रुपये तक का डिस्काउंट

रेनो इंडिया अपनी छोटी कार kwid पर 35 हजार रुपये तक फायदे दे रही है. इसके अलावा कॉर्पोरेट और रूलर ग्राहकों के लिए 7 हजार रुपये का खास डिस्काउंट भी मिल रहा है, इतना ही नहीं इस कार की खरीद पर आपको 8.25 फीसदी की दर से स्पेशल रेट ऑफ़ इंटरेस्ट की सुविधा भी मिलेगी. इसके अलावा पहले 3 महीने तक NO EMI ऑफर भी दिया जा रहा है. इस कार की कीमत 2.94 लाख रुपये से शुरू होती है.

रेनो अपनी पॉपुलर डस्टर SUV पर 70 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है. इसके अलावा कॉर्पोरेट और रूलर ग्राहकों के लिए 20 हजार रुपये का खास डिस्काउंट भी मिल रहा है, इतना ही नहीं इस कार की खरीद पर आपको 8.25 फीसदी की दर से स्पेशल रेट ऑफ़ इंटरेस्ट की सुविधा भी मिलेगी. इसके अलावा पहले 3 महीने तक NO EMI ऑफर भी दिया जा रहा है. डस्टर की कीमत 8.49 लाख रुपये से शुरू होती है.

रेनो की कॉम्पैक्ट MPV ट्राइबर  पर 30 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इतना ही नहीं इस कार पर कॉर्पोरेट और रूलर ग्राहकों के लिए 7 हजार रुपये का खास डिस्काउंट भी मिल रहा है, इस कार की खरीद पर आपको 8.25 फीसदी की दर से स्पेशल रेट ऑफ़ इंटरेस्ट की सुविधा भी मिलेगी. इसके अलावा पहले 3 महीने तक NO EMI ऑफर भीदिया जा रहा है. ट्राइबर की कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें 

MG Hector Plus भारत में 13 जुलाई को होगी लॉन्च, मिलेंगे ये लेटेस्ट फीचर्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E10 पेट्रोल वापस लाने पर विचार कर रही सरकार, जानें फायदा
E10 पेट्रोल वापस लाने पर विचार कर रही सरकार, जानें फायदा
BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget