एक्सप्लोरर

Honda Hybrid SUV: मारूति ग्रैंड विटारा को टक्कर देगी होंडा की नई हाइब्रिड एसयूवी, जानें क्या होगी खासियत

यह कार Grand Vitara को टक्कर देगी. जिसमें 1.5 L पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है. साथ ही इसमें एक माइल्ड हाइब्रिड तकनीक का भी विकल्प मिलता है. यह कार 27 kmpl का माइलेज देती है.

Honda Hybrid SUV: जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटर्स भारत में अपनी दो नई एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी इस साल देश में अपनी अमेज वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित एक कॉम्पैक्ट एसयूवी पेश करने वाली है. इस कार को कंपनी भारत सहित कई देशों में लॉन्च करेगी. यह कार 2023 के मध्य तक भारत में लॉन्च की जा सकती है.  

इन कारों से होगा मुकाबला 

इस कार के बारे में अभी तक सभी जानकारियों को गुप्त रखा गया है, और इसे अभी तक भारत या किसी अन्य देश में टेस्टिंग के दौरान नहीं देखा गया है. देश में होंडा की यह नई कार हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक, सेल्टोस, टाइगुन, और एस्टर जैसी कारों से मुकाबला करेगी. इसमें एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यह कार भारतीय बाजार में मौजूद मारूति की ग्रैंड विटारा को भी तगड़ी टक्कर देगी. 

दो सीटिंग लेआउट में आएगी

फिलहाल कंपनी इस सेगमेंट में डब्ल्यूआर-वी की बिक्री करती है, जिसे RDE के नए मानकों के अनुसार अप्रैल 2023 तक बंद करने की तैयारी है. उम्मीद की जा रही है कि नई होंडा एसयूवी 5 और 7-सीटर जैसे दो सीटिंग लेआउट के साथ बाजार में आएगी. 5-सीटर मॉडल की लंबाई लगभग 4.3 मीटर होगी.

कैसा होगा इंजन?

नई हाइब्रिड एसयूवी का नाम "एलिवेट" हो सकता है. इस नए मॉडल में नई पांचवीं पीढ़ी के होंडा सिटी सेडान वाला 1.5-लीटर i-VTEC NA पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसे CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ के साथ पेश किया जाएगा. इसके केबिन में बिल्कुल नया इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर और स्क्रीन सिस्टम मिलेगा. इसमें 10.2 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एडेप्टीव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन कीप असिस्ट और ADAS मिलेगा. 

ग्रैंड विटारा से होगी टक्कर?

यह कार Grand Vitara को टक्कर देगी. जिसमें 1.5 L पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है. साथ ही इसमें एक माइल्ड हाइब्रिड तकनीक का भी विकल्प मिलता है. यह कार 27 kmpl का माइलेज देती है.

यह भी पढ़ें :- ऑटो एक्सपो में दिखाई देंगी ये सात नई इलेक्ट्रिक कारें, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फुल चार्ज पर 530 किमी रेंज, जल्द लॉन्च होगी MG Hector Hawk
फुल चार्ज पर 530 किमी रेंज, जल्द लॉन्च होगी MG Hector Hawk
टोल प्लाजा पार करने के कितनी देर तक संभालकर रखें रसीद? NHAI का रूल
टोल प्लाजा पार करने के कितनी देर तक संभालकर रखें रसीद? NHAI का रूल
अब MG Hector और Hector Plus खरीदना हो गया महंगा, जानें कीमत
अब MG Hector और Hector Plus खरीदना हो गया महंगा, जानें कीमत
Creta EV पर Hyundai का ऐसा ऑफर, जानकर चौंक जाएंगे
Creta EV पर Hyundai का ऐसा ऑफर, जानकर चौंक जाएंगे

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना…
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
क्या बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज कर सकती हैं बड़ा ऐलान
क्या बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज कर सकती हैं बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget