एक्सप्लोरर

Hero MotoCorp ने भारत में बंद की अपनी सबसे प्रीमियम बाइक, जानिए क्या है वजह?

हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में Mavrick 440 को अब आधिकारिक रूप से बंद कर दिया है. हालांकि इस बाइक को लेकर कई राइडर्स की रिव्यू काफी पॉजिटिव रही, लेकिन इसके बिक्री के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नहीं थे.

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी अब तक की सबसे प्रीमियम मोटरसाइकिल Hero Mavrick 440 को आधिकारिक रूप से बंद कर दिया है. इस बाइक को 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और यह Harley-Davidson X440 के प्लेटफॉर्म पर आधारित एक नेकेड स्ट्रीट बाइक थी. लॉन्च के समय इसे काफी उम्मीदों और प्रचार के साथ पेश किया गया था, लेकिन बिक्री के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे.

बिक्री में गिरावट बनी बंदी की वजह

  • हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में Mavrick 440 की न तो डिजिटल और न ही ऑफलाइन बिक्री हुई है. यही कारण है कि कंपनी ने इसे अपने पोर्टफोलियो से चुपचाप बाहर करना शुरू कर दिया है. भले ही अभी तक यह बाइक हीरो की वेबसाइट से पूरी तरह से हटी नहीं है, लेकिन देशभर के कई डीलर्स ने इसकी बुकिंग लेना बंद कर दिया है.

Harley-Davidson X440 प्लेटफॉर्म पर बनी थी

  • Hero Mavrick 440 को हीरो मोटोकॉर्प ने करीब 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था और इसे अपनी सबसे प्रीमियम बाइक बताया था. इसका निर्माण उसी प्लेटफॉर्म पर किया गया था, जिस पर Harley-Davidson X440 आधारित है. X440 का निर्माण भी भारत में Hero ही करती है, इसलिए Mavrick को "Made in India Harley DNA" के रूप में देखा गया.

इंजन और टेक्निकल स्पेसिफिकेशन

  • Mavrick 440 में एक 440cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया था जो 27 bhp की पावर और 36 Nm का टॉर्क जनरेट करता था. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच की सुविधा थी, जिससे गियरशिफ्टिंग स्मूद और स्पोर्टी हो जाती थी. यह बाइक टॉर्की परफॉर्मेंस और राइडिंग कम्फर्ट के लिए डिजाइन की गई थी.

18 महीने में क्यों हुआ सफर का अंत?

  • बाइक लवर्स के लिए यह फैसला थोड़ा चौंकाने वाला जरूर है, क्योंकि आमतौर पर किसी भी नए प्रोडक्ट को बाजार में टिकने के लिए कम से कम 2-3 साल का समय दिया जाता है, लेकिन Mavrick 440 को महज 18 महीनों के भीतर ही बंद कर देना इस बात की ओर इशारा करता है कि बाजार में इसे उतना रिस्पॉन्स नहीं मिला जितनी उम्मीद की गई थी. इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि यूजर्स ने इसकी जगह Harley-Davidson X440 को ही ज्यादा पसंद किया. चूंकि दोनों बाइक्स एक ही प्लेटफॉर्म साझा करती थीं, लेकिन हार्ले की ब्रांड वैल्यू और स्टाइलिंग ज्यादा प्रभावशाली रही. अब Mavrick के बाहर होने से X440 की बिक्री में और इजाफा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: 800 KM रेंज और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, 7-8 लाख के बजट में मिल रही हैं ये SUV, जानें फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget