एक्सप्लोरर

डेली यूज के लिए ये हैं 5 बेस्ट बजट बाइक, कीमत सिर्फ 61 हजार से शुरू, देखें लिस्ट

भारत में डेली यूज के लिए 100cc सेगमेंट की बाइक्स सबसे ज्यादा बिकती हैं. आइए Hero HF 100, TVS Sport, से लेकर Hero Splendor Plus की कीमत, माइलेज और फीचर्स के बारे में विसार से जानते हैं.

भारत दुनिया का सबसे बड़ा टू-व्हीलर बाजार है और यहां सबसे ज्यादा बिक्री 100-110cc सेगमेंट की बाइक्स की होती है. वजह साफ है कि ये मोटरसाइकिल्स किफायती कीमत, कम मेंटेनेंस और बेहतर माइलेज देती हैं. डेली ऑफिस जाने वालों से लेकर गांव-शहर के यूजर्स तक, हर कोई इन बाइक्स पर भरोसा करता है. आइए इन बाइक्स पर एक नजर डालते हैं.

Hero HF 100

  • Hero HF 100 की शुरुआती कीमत 61,018 रुपये है. इसमें 97.2cc इंजन है जो 7.91 BHP पावर और 8.05 Nm टॉर्क देता है. 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह बाइक 70 KMPL तक माइलेज देती है. इसका 9.1 लीटर फ्यूल टैंक और 805mm सीट हाइट लंबी सवारी के लिए कंफर्टेबल है. ब्लैक-रेड और ब्लैक-पर्पल कलर ऑप्शन के साथ यह कम बजट में एक बेहतरीन चॉइस है.

TVS Sport

  • TVS Sport 63,358 रुपये से शुरू होती है और इसमें 109.7cc इंजन मिलता है. यह 8.08 BHP पावर और 8.7 Nm टॉर्क के साथ 75 KMPL तक का माइलेज देती है. इसमें रियल-टाइम माइलेज डिस्प्ले, लो-फ्यूल इंडिकेशन और Dura-Life इंजन जैसे फीचर्स हैं. युवाओं और डेली राइडर्स के लिए यह बेहतर बजट बाइक मानी जाती है.

Bajaj Platina 100

  • Bajaj Platina 100 की कीमत 70,611 से शुरू होती है. इसमें 102cc इंजन है, जो 7.9 BHP और 8.3 Nm टॉर्क देता है. यह बाइक 75-80 KMPL तक माइलेज देती है. Platina का हल्का वजन और कंफर्टेबल सीट इसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए खास बनाते हैं. इसमें ट्यूबलेस टायर और गैस-चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

Honda Shine 100

  • Honda Shine 100 की शुरुआती कीमत 66,862 रुपये है. इसमें 98.98cc इंजन है जो 7.38 BHP पावर और 8.05 Nm टॉर्क देता है. इसका माइलेज लगभग 67.5 KMPL है. ये बाइक सिर्फ 99 किलो की है, जिससे इसे चलाना और संभालना बेहद आसान है. OBD2B अपडेट के बाद यह और भी ईको-फ्रेंडली हो गई है.

Hero Splendor Plus

  • Hero Splendor Plus की कीमत 80,016 से शुरू होती है. इसमें 97.2cc इंजन है, जो 7.9 BHP पावर और 8.05 Nm टॉर्क देता है. इसकी खासियत इसका माइलेज है, जो 83 KMPL तक है. इसमें डिजिटल क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. Splendor शहर और गांव दोनों में बेहद Popular है और यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक भी है.

GST Cut के बाद और सस्ती होंगी ये बाइक्स

  • बता दें कि फिलहाल इन बाइक्स पर 28% GST लग रहा है. लेकिन 22 सितंबर से GST 18% हो जाएगा, जिसके बाद इनकी कीमत और भी घटेगी. अनुमान है कि ग्राहक हर मॉडल पर 5,000 से ज्यादा की बचत कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें: फुल टैंक में 1000 km से ज्यादा दौड़ती है Toyota की हाइब्रिड इंजन वाली Hyryder, जानें कीमत और खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget