एक्सप्लोरर

Hero से लेकर KTM बाइक तक, इन 5 सस्ती बाइक्स में मिलता है क्रूज कंट्रोल फीचर

Cruise Control: अब सिर्फ महंगी बाइक्स में ही नहीं बल्कि बजट फ्रेंडली सेगमेंट में भी क्रूज कंट्रोल फीचर मिल रहा है. आइए जानें Hero से KTM तक 5 ऐसी किफायती बाइक्स के बारे में जिनमें ये फीचर मिलता है.

पहले क्रूज कंट्रोल फीचर सिर्फ प्रीमियम और हाई-एंड बाइक्स में मिलता था, लेकिन अब भारतीय बाजार में कई बजट-फ्रेंडली टू-व्हीलर्स भी इस एडवांस फीचर के साथ आने लगी हैं. क्रूज कंट्रोल लंबी यात्राओं को आसान बनाता है, क्योंकि इसमें बिना थ्रॉटल दबाए बाइक तय स्पीड पर चलती रहती है. इससे राइडिंग आरामदायक हो जाती है और सफर और भी मजेदार लगता है. आइए जानते हैं भारत में उपलब्ध 5 ऐसी बाइक्स के बारे में, जो क्रूज कंट्रोल के साथ आती हैं और कीमत में भी ज्यादा महंगी नहीं हैं.

Hero Glamour X

  • Hero Glamour X भारतीय बाजार में इस वक्त सबसे सस्ती क्रूज कंट्रोल वाली बाइक है. इसमें 125cc इंजन के साथ राइड-बाय-वायर थ्रॉटल सिस्टम दिया गया है. बाइक में तीन राइडिंग मोड्स – Eco, Road और Power का विकल्प है. फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलता है. इतनी एडवांस टेक्नोलॉजी के बावजूद इसकी कीमत सिर्फ 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो इसे बेहद किफायती बनाती है.

TVS Apache RTR 310

  • TVS Apache RTR 310 नेकेड-स्पोर्ट्स कैटेगरी में आती है और इसमें कॉर्नरिंग क्रूज कंट्रोल दिया गया है. ये फीचर बाइक के झुकाव और स्पीड को अपने आप एडजस्ट करता है, जिससे राइड और भी सुरक्षित हो जाती है. स्पोर्ट्स डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ यह बाइक लंबी यात्राओं के लिए शानदार विकल्प है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.40 लाख रुपये है.

TVS Apache RR 310 

  • अगर आप पूरी तरह फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक चाहते हैं तो TVS Apache RR 310 आपके लिए बढ़िया विकल्प है. इसमें क्रूज कंट्रोल के साथ चार राइडिंग मोड्स, TFT डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है. ये बाइक न सिर्फ रेसिंग ट्रैक पर परफॉर्म करती है बल्कि लंबी टूरिंग के लिए भी एक भरोसेमंद मशीन है. इसकी कीमत 2.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

KTM 390 Duke

  • 2025 में लॉन्च हुए नए मॉडल के साथ KTM 390 Duke को बड़े अपडेट मिले हैं. अब इसमें क्रूज कंट्रोल, नया Ebony Black कलर, रीवर्क्ड चेसिस और एडजस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है. बाइक में 5-इंच TFT डिस्प्ले भी मौजूद है. KTM की यह बाइक स्पोर्ट्स नेकेड सेगमेंट में हाई-टेक विकल्प है, जिसकी कीमत 2.95 लाख रुपये है.

KTM 390 Adventure X Plus

  • एडवेंचर टूरिंग के शौकीनों के लिए KTM 390 Adventure X Plus एक दमदार विकल्प है. इसमें क्रूज कंट्रोल, 19-इंच फ्रंट व्हील, लंबी ट्रैवल सस्पेंशन और मल्टीपल राइडिंग मोड्स दिए गए हैं. लंबी दूरी की यात्राओं को आसान बनाने के लिए यह बाइक किफायती एडवेंचर सेगमेंट में सबसे खास मानी जाती है. इसकी कीमत 3.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में Rolls-Royce खरीदना किसी ख्वाब से कम नहीं, कीमत जानकर नहीं होगा यकीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget