एक्सप्लोरर

Car Tips: इन 5 तरीकों से आप घर पर ही कर सकते हैं अपने कार की Interior डिटेलिंग

लोगों को अपनी कार से बहुत लगाव होता है और लोग अपनी कार की सफाई और Interior डिटेलिंग में बहुत पैसे खर्च कर देते हैं. 2019 के एक डेटा के अनुसार $419 कार एक्सेसरीज पर खर्च किया गया था.

लोगों को अपनी कार से बहुत प्यार होता है. कई अपने कार को अलग-अलग नाम देते हैं और उन्हें घर का ही एक सदस्य के रूप में देखते है. 2019 के एक डेटा के अनुसार सड़क पर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को ठीक बनाए रखने के लिए कार एक्सेसरीज पर $419 बिलियन खर्च कर दिया गया था. हम अपनी कार के Interior डिटेलिंग में हजारों रुपये खर्च भी कर देते हैं. आपके इसे खर्च को कम करने के लिए आज हम आपको 5 ऐसे तरीके बता रहे हैं जिसका प्रयोग कर आप बहुत पैसे बचा लेंगे और अपनी कार का Interior डिटेलिंग भी कर पर कर लेंगे.

हटाएं बदबू

आम तौर पर लोग अपने कार में स्नैक्स खाकर पैकेट छोड़ देते हैं, कई बार कार में कुछ पेय पदार्थ भी गिर जाता है इसके अलावा लोग सिगरेट और शराब का भी सेवन अपनी कार में कर लेते हैं. इससे कार के अंदर काफी बदबू फैल जाती है.

इस बदबू को हटाने के लिए आप अपने घर में ही किसी एयर फ्रेशनर का प्रयोग कर बदबू को हटा सकते हैं. इसके अलावा आप तेज सुंगध वाले फूल का भी प्रयोग कर इस बदबू को खत्म कर सकते हैं. बाजार में मिलने वाले चारकोल पाउच का भी प्रयोग आप गंध खत्म करने के लिए कर सकते हैं जो बदबू को अवशोषित करने का काम करती है.

सीट बेल्ट सैनिटाइज करें

कई बार हमारे कार की सीट बेल्ट पर कुछ खाने का सामान जैस केचप या ब्रेड के टुकड़े आदि गिर जाता है. इससे हमारे सीट बेल्ट पर बैक्टीरिया जमा होने लगता है जो हमें नुकसान भी पहुंचा सकता है.

इस बैक्टेरिया से खुद को और अपनी कार को दूर रखने के लिए सीट बेल्ट को साफ जरूर करें. इस साफ करने के लिए जितना हो सके उतना सीट बेल्ट को फैलाएं फिर उसके क्लिप को लगा दें. फिर ब्रश का उपयोग कर पूरे सीट बेल्ट को अच्छी तरह से सैनिटाइज कर ले. साफ कर अंत में माइक्रोफाइबर कपड़े से इसे पोछ ले और सीट बेल्ट को अच्छी तरह से सूखने तक छोड़ दे.

सीट को करें डीप क्लीन

कार में सीट की अच्ची तरह से साफ करना बहुत जरूरी है. हम कार में बैठकर कई बार खाते हैं या कुछ पीते हैं तो कार के सीट बेल्ट पर वह पदार्थ गिर जाता है. कई बार कुछ पदार्थ सीट के कोने में चला जाता है जो आसानी से साफ नही होता है. इसके अलावा हमारे पसीने से भी सीट गंदा हो जाता है.

सीट की गंदगी साफ करने के लिए आप वैक्यूम क्लीनर का प्रयोग करें. इससे आप सीट के हर कोने से गंदगी बाहर निकाल सकते हैं. इसके अलावा आप सीट पर लगे दाग धब्बों को ब्रश की सहायता से साफ करें और दाग धब्बों को मिटा ले.

कार के फ्लोर से धूल, कीचड़ को करें साफ

कार के फ्लोर पर आम तौर पर धूल, कीचड़ और अन्य तरह की गंदगी जमा हो जाती है. यह कार की सबसे गंदगी फैलने वाला पार्ट होती है.

कार के फ्लोर को साफ करना सबसे आसान है. क्योंकि कार के फ्लोर को आसानी से खोला जा सकता है ऐसे में कार के फ्लोर को खोल कर उसे अच्छी तरह से धोकर साफ करें. अगर आपका फ्लोर कारपेटड है तो वैक्यूम क्लीनर का सहारा ले और इसे साफ करें.

कार के डैशबोर्ड को क्लीनिंग जेल से करें साफ

आमतौर पर कार के डैशबोर्ड पर काफी धूल जमा हो जाती है. इसे हम क्लीन करने के लिए हल्के ब्रश या डस्टर का प्रयोग करते हैं, पर यह इससे पूरी तरह से साफ नहीं हो पाता है.

डैशबोर्ड को अच्छी तरह से साफ करने के लिए क्लीनिंग जेल का प्रयोग करना चाहिए. इससे डैशबोर्ड पर स्थित छोटे-छोटे धूल के कण भी चिपककर साफ हो जाते हैं और हमारे कार के डैशबोर्ड की अच्छे तरीके से सफाई हो जाती है.

लॉन्च से पहले ही Redmi 10 के स्पेसिफिकेशन Xiaomi से गलती से हुए लीक, जानें फोन की खूबियां और कीमत

मेघालय में हिंसा के बीच सूबे के गृह मंत्री का इस्तीफा, CM संगमा के घर पर फेंके गए पेट्रोल बम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart-Amazon Sale में 2-Wheelers सस्ते या सिर्फ दिखावा? जानें सच
Flipkart-Amazon Sale में 2-Wheelers सस्ते या सिर्फ दिखावा? जानें सच
Explained: क्या बेहतर सड़कें, फ्लाईओवर और नए कंस्ट्रक्शन ही ट्रैफिक की जड़? सियोल ने दी बड़ी सीख
क्या बेहतर सड़कें, फ्लाईओवर और नए कंस्ट्रक्शन ही ट्रैफिक की जड़? सियोल ने दी बड़ी सीख
इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर ऑफर, 2.75 लाख रुपये तक बचाएं
इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर ऑफर, 2.75 लाख रुपये तक बचाएं
Paris में दिखेगा Renault का Electric अवतार, E-Space में क्या है खास?
Paris में दिखेगा Renault का Electric अवतार, E-Space में क्या है खास?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget