एक्सप्लोरर

Mahindra Atom: महिंद्रा लाने वाली 2 डोर इलेक्ट्रिक कार, इन खूबियों से होगी लैस

Mahindra Atom Expected Price: महिंद्रा अपनी एटम इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3 लाख रुपये रख सकती है, फिलहाल अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है.

Mahindra Electric Car: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. कई कंपनियों ने पिछले कुछ सालों में अपने कई इलेक्ट्रिक कारों के मॉडल को लॉन्च किया है. अब इसी क्रम में भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा जल्द अपनी एक नई 2 डोर क्वाड्रिसाइकिल इलेक्ट्रिक कार को भारत में लॉन्च करने वाली है. इस कार का नाम महिंद्रा एटम होने वाला है. कंपनी ने इस कार को 2020 के ऑटो एक्सपो में पेश किया था. लॉन्च होने के पहले ही इसकी काफी सारी जानकारियां मीडिया में लीक हो गई हैं. यह देश की पहली क्वाड्रिसाइकिल इलेक्ट्रिक कार होने वाली है. 

कैसा है लुक?

महिंद्रा एटम में दो खिड़कियों के साथ सिंगल वाइपर, एक अनूठी ग्रिल डिजाइन, ब्लैक-आउट पिलर्स, LED हेडलैम्प, सपाट विंडस्क्रीन इसे एक शानदार लुक देते हैं. यह कार दिखने में काफी बॉक्सी लगती है. यह कार मोनोकॉक चेसिस पर आधारित है. इसके पिछले पहिये कुछ ज्यादा ही पीछे हैं, जो इसके सबसे अलग और फ्यूचरिस्टिक दिखाते हैं.  

चार वेरिएंट में होगी उपलब्ध

इंटरनेट पर लीक हुई जानकारी के मुताबिक, महिंद्रा एटम K1, K2, K3 और K4 जैसे कुल चार वेरिएंट में बाजार में आएगी. जिसमें K1 में 7.4 kWh, K2 में 144 Ah का लिथियम-आयन बैटरी पैक तथा 
K3 में 11.1 kWh और K4 में 216 Ah का बैटरी पैक मिलेगा. इसके छोटे और बड़े बैटरी का भार क्रमशः 98 किलोग्राम और 145 किलोग्राम होगा.

क्या मिलेंगे फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल के इंटीरियर में  4G कनेक्टिविटी से लैस इंफोटेनमेंट पैनल मिलेगा, जिसमें ढेर सारी सुविधाएं मिलेंगी. इसमें बैटरी की क्षमता के हिसाब से AC और नॉन-AC के विकल्प मिलेगा.  अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इसका K1 और K2 वेरिएंट एक बार फुल चार्ज करने पर 80 किलोमीटर तक सकता है. जबकि इसका K3 और K4 वेरिएंट एक बार फुल चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक की रेंज दे सकते हैं. 

कितनी होगी इसकी कीमत?

महिंद्रा अपनी एटम इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3 लाख रुपये रख सकती है, फिलहाल अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है. फिलहाल भारतीय बाजार में इस कार को टक्कर देने के लिए कोई भी मॉडल मौजूद नहीं है.

यह भी पढ़ें :- रॉल्स रॉयस लाने जा रही है अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या होगी खासियत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget