एक्सप्लोरर

कितने दिन में खराब हो जाती है इलेक्ट्रिक कार की बैटरी, बदलवाने में होगा इतना खर्च

Electric Car Batteries Degradation: इलेक्ट्रिक कारों के बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जरूरी है कि कार की बैटरी सही तरीके से काम करे. लेकिन बैटरी के खराब होने पर उसे बदलने की जरूरत होती है.

Electric Cars Battery Life: इलेक्ट्रिक कारों की भारतीय बाजार में काफी डिमांड है. सड़कों पर अब पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों के साथ ही बैटरी से चलने वाली गाड़ियां भी नजर आ रही हैं. लेकिन इन इलेक्ट्रिक कारों को चलाते वक्त सावधानी बरतने की काफी जरूरत होती है. ड्राइवर को बैटरी की रेंज का भी ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि ईवी को चलाने में बैटरी ही मददगार है.

कैसे लगाएंगे एक बेहतर ईवी का पता

अगर आप कभी भी कोई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोचते हैं, तो उसके बारे में पहले ये जानना चाहते हैं कि उस इलेक्ट्रिक कार की कीमत क्या है. साथ ही वो इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्जिंग में कितनी रेंज देती है और इसी के साथ ही ये सवाल भी उठता है कि कार की बैटरी लाइफ कितनी है, क्योंकि लोग ईवी कार चलाते समय उसकी बैटरी लाइफ को लेकर भी चिंता में रहते हैं.

कार की बैटरी के खराब होने की वजह

कार की बैटरी का खराब होना एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसके तहत बैटरी में स्टोर होने वाली एनर्जी या पावर, जो कार को डिलीवर की जाती है, वो धीरे-धीरे कम होने लगती है. इलेक्ट्रिक वाहनों में लगी बैटरी, पावरट्रेन कंपोनेंट्स की तुलना में ज्यादा पावर देती हैं, जिसके चलते ईवी में पावर डिग्रेडेशन देखने को नहीं मिलता, बल्कि ड्राइवर को केवल बैटरी का नुकसान झेलना पड़ता है.

इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी लाइफ

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां अपने प्रोडक्ट के साथ ही वाहन की बैटरी पर वारंटी भी देती हैं. इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी पर 6 से 8 साल तक की वारंटी दी जाती है. वहीं अगर इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर ये वारंटी पीरियड कुछ ज्यादा भी हो सकता है, क्योंकि आमतौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बैटरी, कार की तुलना में ज्यादा चलती है. लेकिन, अगर बैटरी खराब हो जाए, तो उसे रीप्लेस करके कार या स्कूटर को दोबारा चलाया जा सकता है.

बैटरी रीप्लेस में आएगा कितना खर्ज?

अगर आपके इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक की बैटरी खराब हो जाती है, तो उसे बदलने में 30-35 हजार रुपये का खर्च आ सकता है. वहीं ये कीमत इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी के मामले में बढ़ जाती है. इसके लिए इलेक्ट्रिक कार चलाते वक्त काफी ध्यान रखना चाहिए. इलेक्ट्रिक कार को कभी भी फुल चार्ज नहीं करना चाहिए और न ही पूरी तरह से डिस्चार्ज होने देना चाहिए. इससे बैटरी लाइफ को बढ़ाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

Flying Car: इंटरनेशनल टेक इवेंट में दिखाई दी उड़ने वाली कार, LIFT Aircraft के मॉडल ने लूटी लाइमलाइट

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget