एक्सप्लोरर

Cruise Control: इस फीचर से लैस कारों में सफर करने पर आती है राजा महाराजाओं वाली फीलिंग, जान लीजिये ये क्या है और कैसे करता है काम?

भारतीय बाजार में भी टेक्नोलॉजी से लोडेड गाड़ियों की डिमांड में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिनमें से क्रूज कंट्रोल फीचर भी एक है.

Cruise Control Feature: कारों में क्रूज कंट्रोल फीचर की पेशकश काफी पहले ही हो चुकी थी. लेकिन भारत में ये पिछले कुछ सालों में तेजी से पॉपुलर हो रहा है, जिसकी वजह देश में तेजी से बेहतर होता सड़क इंफ़्रास्ट्रक्चर है. यही वजह है कि, अब बजट गाड़ियां खरीदने वाला ग्राहक भी अपनी कार में इस फीचर की उम्मीद करता है. इस खबर में हम आपको इससे जुडी जानकारी डिटेल में बताने जा रहे हैं.

क्रूज कंट्रोल क्या है?

साधारण भाषा में कहें तो कार में क्रूज कंट्रोल सिस्टम के चलते, ड्राइवर बिना ट्रैफिक वाली सड़क पर एक समान स्पीड पर चलायी जा सकती है और ड्राइवर आराम से पैडल से अपने पैर हटाकर बैठ सकता है. कार को जिस स्पीड पर चलना है, ये तय कर ड्राइवर उतनी स्पीड सेट कर सकता है.

इस डिवाइस का होता है अहम रोल

जब इस फीचर की बात आती है, तो मन में ये सवाल जरूर आता है कि आखिर कार तय स्पीड मेंटेन कैसे करती है? तो इसका जवाब है एक्टुएटर. ये थ्रोटल से जुडी डिवाइस है, जिसे बटन प्रेस करने पर कार की स्पीड की कमांड मिलती है. फिर ये एक्सेलेरेटर को उसी स्पीड पर रखने का काम करती है.

कैसे करता है काम?

जब कार को ड्राइव करने वाला कोई भी व्यक्ति, कार को ड्राइव करते समय एक स्पीड सेट कर के क्रूज मोड ऑन कर देता है. तब ये सिस्टम खुद ब खुद थ्रोटल को कंट्रोल कर कार को उसी स्पीड पर ड्राइव करता रहता है, जब तक कि ड्राइव करने वाला व्यक्ति वापस अपना पैर पैडल पर नहीं रखता. जबकि इस फीचर के बिना कार उस स्पीड पर चलती है, जितनी उसे पैडल के जरिये रेस दी जाती है.

कैसे करें यूज?

भारत की सडकों पर भी इस फीचर का यूज अब धीरे-धीरे आम होता जा रहा है, जोकि अलग अलग कंपनियों की कारों में देखा जा सकता है. जबकि इसके कंपोनेंट्स लगभग सेम होते हैं. ज्यादातर कारों में इसे स्टीयरिंग व्हील पर दिया जाता है और कई में ये सेपरेट भी देखने को मिलता है. जोकि अलग अलग मॉडल और कंपनी पर डिपेंड करता है.

हालांकि अगर इसके मैकेनिज्म की बात करें तो, ये सभी में लगभग सामान ही होता है. जिसमें ऑन-ऑफ बटन के साथ साथ सेट, रिज्यूमे और कैंसिल जैसे बटन होते हैं. इसके अलावा किसी किसी में स्पीड कम ज्यादा करने के लिए भी बटन मौजूद होता है.

अडाप्टिव क्रूज कंट्रोल

अडाप्टिव क्रूज कंट्रोल केवल क्रूज कंट्रोल से एक कदम आगे की टेक्नोलॉजी है. यानि क्रूज कंट्रोल पर आप केवल एक तय स्पीड पर ही कार चला सकते हैं, जबकि अडाप्टिव क्रूज कंट्रोल ऑटोमेटिकली कार की स्पीड को कम या ज्यादा करने में सक्षम होता है. यहां तक कि आगे चल रही कार से एक निश्चित दूरी भी मेंटेन कर लेता है. लंबे सफर तय करने वाले लोगों के लिए ये काफी काम का साबित हो सकता है. यहां तक कि शहर के पीक ट्रैफिक में भी ये बेहतर काम करता है.

क्रूज कंट्रोल फीचर का यूज कब करें

इस फीचर का यूज करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है. जैसे- इसका यूज हाईवे पर साफ़ मौसम में ही करना चाहिए. लेकिन अगर आप शहर में इसका यूज करना चाहते हैं, तब आपको अडाप्टिव क्रूज कंट्रोल फीचर वाली कार को चुनना चाहिए. इसके अलावा क्रूज कंट्रोल का यूज ख़राब मौसम, तेज बारिश, आंधी तूफ़ान और बर्फबारी जैसी कंडीशन में नहीं करना चाहिए.

क्रूज कंट्रोल फीचर से लैस कारें-

मारुति सुजुकी स्विफ्ट

टाटा पंच

मारुति सुजुकी ब्रेजा

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स

टाटा नेक्सन

हुंडई क्रेटा

टाटा हैरियर

महिंद्रा थार इनोवा क्रिस्टा

महिंद्रा एक्सयूवी700

टोयोटा फॉर्च्यूनर

यह भी पढ़ें- New Car Buying Tips: अगर इस दिवाली आपने चमचमाती कार घर लाने का बनाया है प्लान, तो इन जरुरी बातों का भी रखना ध्यान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नहीं था स्टीयरिंग तो कैसे कंट्रोल होती थी दुनिया की पहली कार? जानें
जब नहीं था स्टीयरिंग तो कैसे कंट्रोल होती थी दुनिया की पहली कार? जानें
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Bolero घर लाने के लिए कितनी होगी EMI? जानें पूरा हिसाब
Bolero घर लाने के लिए कितनी होगी EMI? जानें पूरा हिसाब
खत्म होगा इंतजार, टोयोटा भारत में लॉन्च करेगी Land Cruiser FJ
खत्म होगा इंतजार, टोयोटा भारत में लॉन्च करेगी Land Cruiser FJ

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget