एक्सप्लोरर

Car Price Hike: 2023 में तीसरी बार महंगी हुई ये कार, 1 जुलाई से लागू होंगी नई कीमतें

Citron C3 Rivals: घरेलू बाजार में सिट्रोएन सी3 का मुकाबला मारुति सुजुकी इग्निस, टाटा पंच और रेनॉ किगर जैसी गाड़ियों से होता है.

Citroen Cars Price Hike: सिट्रोएन ने भारतीय बाजार में अपनी हैचबैक कार सी3 की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है. ये बढ़ी हुई नई कीमतें 1 जुलाई से लागू हो जाएंगी. कंपनी अपनी इस कार पर 17,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. यानि की सिट्रोएन की इस कार को खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के पास अभी पुरानी कीमत पर ही कार खरीदने का मौका है. कंपनी द्वारा इस कार की कीमत में की गयी ये तीसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले भी कंपनी जनवरी और मार्च में भी कीमत में वृद्धि कर चुकी है.

सिट्रोएन सी3 नई कीमतें

सिट्रोएन अपनी इस कार की बिक्री तीन वेरिएंट (लाइव, फील और शाइन) में करती है. हालांकि अभी ये देखने बाकि है, कि सभी की कीमत पर एक सामान बढ़ोतरी देखने को मिलती है या नहीं. कंपनी अपनी सिट्रोएन सी3 की बिक्री 6.16 लाख रुपये से लेकर 8.92 लाख रुपये तक की कीमत पर करती है. लेकिन कीमत बढ़ने के बाद इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9 लाख पार कर जाएगी. जबकि कंपनी ने अपनी इस कार की लॉन्चिंग भारतीय बाजार में 5.71 लाख रुपये की कीमत पर की थी, जोकि 8.06 लाख रुपये तक जाती थी. (सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.)

सिट्रोएन सी3 इंजन

कंपनी अपनी इस हैचबैक कार को दो इंजन के साथ बिक्री करती है, जिसमें पहला 1.2l नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है. जो 82PS की पावर और 115Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं दूसरा 1.2l टर्बोचार्ज्ड जो 110PS की पावर और 190Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं इसमें ट्रांसमिशन के लिए पहले 5 स्पीड मैनुअल और बाद 6 स्पीड मैनुअल मौजूद है. इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की पेशकश नहीं की गयी है.

सिट्रोएन सी3 फीचर्स

इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो, इसमें एंड्राइड और एप्पल कार प्ले सपोर्टेड 10.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, हिघ्त अडजस्टेबले ड्राइवर सीट, डे/नाईट आईआरवीएम, डिजिटाइज्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फॉग लैंप, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स के साथ 4 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम मौजूद है. वहीं सेफ्टी फीचर की बात करें तो, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएएस, फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर, रिवर्सिंग कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर्स, इलेक्ट्रानिकली स्टेबिलिटी प्रोग्राम के साथ साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मौजूद है.

इनसे होता है मुकाबला

घरेलू बाजार में सिट्रोएन सी3 का मुकाबला मारुति सुजुकी इग्निस, टाटा पंच और रेनॉ किगर जैसी गाड़ियों से होता है.

यह भी पढ़ें- Best Mileage Bikes: कम माइलेज वाली बाइक से ऑफिस जाना जेब पर पड़ता है भारी, तो अब है इन ऑप्शन को ट्राई करने की बारी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
इन 3 सरकारी पोर्टल पर 3 लाख में मिल जाती है 12 लाख की गाड़ी, आज ही नोट कर लें तीनों के नाम
इन 3 सरकारी पोर्टल पर 3 लाख में मिल जाती है 12 लाख की गाड़ी, आज ही नोट कर लें तीनों के नाम

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget