एक्सप्लोरर

Top Three MPV Cars in India: ये हैं देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर MPV कारें, देखें डिटेल्स

Best Selling MPV Cars: कंपनी सितंबर महीने में इस MPV कार की 9,299 यूनिट्स की बिक्री कर पहले स्थान पर है. इसकी कीमत 8.41 लाख रुपये से इसके टॉप वेरिएंट के लिए 12.79 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक जाती है.

Top Three MPV Cars in India: घरेलू कार बाजार में सबसे सफल एमपीवी (मल्टी-पर्पज व्हीकल) कार की बात करें तो पहले नंबर पर मारुति सुजुकी की अर्टिगा का नाम आता है. इस सेगमेंट में दूसरे नंबर पर दबदबा कायम करने वाली कार टोयोटा इनोवा और तीसरे नंबर पर किआ कैरेंस मौजूद है. आइए आपको इन कारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

मारुति सुजुकी अर्टिगा

कंपनी सितंबर महीने में इस MPV कार की 9,299 यूनिट्स की बिक्री कर पहले स्थान पर काबिज है. इस कार में आपको माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 103 PS की अधिकतम पावर और 136.8 NM का पीक टॉर्क देने वाला 1.5-L डुअलजेट पेट्रोल इंजन दिया गया है. वहीं इसके CNG वेरिएंट में आपको 88 PS की अधिकतम पावर और 121.5 NM का टॉर्क मिलता है.

इसके अलावा 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी है. ये कार पेट्रोल पर 20.51 km और सीएनजी पर 26.11 km का माइलेज देने में सक्षम है. इस कार की शुरुआती कीमत 8.41 लाख रुपये से इसके टॉप वेरिएंट के लिए 12.79 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक जाती है, वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट के लिए 10.50 लाख रुपये से 11.60 लाख रुपये (एक्स शोरूम) के बीच है.

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा

सितंबर महीने में मारुति सुजुकी अर्टिगा के बाद सबसे ज्यादा बिकने वाली दूसरे नंबर की कार रही इनोवा क्रिस्टा, कंपनी इस कार के 7,282 यूनिट्स की बिक्री करने में सफल रही. एडवांस्ड फीचर्स से लैस इस कार के इंजन की बात करें तो इसमें 2,694 cc का पेट्रोल इंजन, जो 5200 rpm पर 164 bhp की मैक्सिमम पॉवर और 4000 rpm पर 245 Nm का पीक-टॉर्क जेनरेट करता है.

इसके अलावा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया जाता है. इसके माइलेज की बात करें तो 15.6 kmpl है. कंपनी इस MPV की बिक्री सिल्वर, अवंत गार्डे ब्रॉन्ज़, क्रिस्टल शाइन ब्लैक, ग्रे, सुपर व्हाइट और गार्नेट रेड समेत 6 कलर ऑप्शन में कर रही है. कंपनी ने इस कार की कीमत 17.8 लाख रुपये से 26.5 लाख रुपये के बीच में रखी है.

किआ कैरेंस

ये 7 सीटर MPV कार सितंबर महीने की सेल्स रिपोर्ट में 5,233 कारों की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर है. किआ बहुत ही कम समय में भारतीय कार बाजार में अपनी जगह बनाने वाली कार है. एडवांस्ड फीचर वाली इस कार की डिमांड को देखते हुए कंपनी को अपने ग्राहकों को डेढ़ साल से ज्यादा का वेटिंग पीरिएड देना पड़ा. इस कार की कीमत ₹9.60 लाख से ₹17.70 लाख (एक्स शोरूम) के बीच है.

इसके इंजन की बात करें तो इसमें तीन इंजन विकल्प मिलते हैं, पहला 1.5 L पेट्रोल इंजन जो 115 PS की अधिकतम पॉवर और 114 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. दूसरा 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जो 140 PS की मैक्सिमम पॉवर और 242 Nm का टॉर्क देता है और तीसरा 1.5 लीटर डीजल इंजन जो 115PS की अधिकतम पॉवर और 250 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसके अलावा इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड DCT, 6-स्पीड ऑटोमेटिक (AMT) का ऑप्शन के साथ ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट जैसे तीन ड्राइव मोड भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें-

Safety Tips: अगर धोखे से फंस जायें कार में, न हों परेशान, ये टिप्स अपनाएं और बाहर निकल आएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget