एक्सप्लोरर

Upcoming Car: कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ आ रही ये SUV, क्रेटा पर पड़ सकती है भारी

Tata Cars: Creta को टक्कर देने आ रही TATA की इस SUV में कूपे स्टाइल लुक के साथ ही कई एडवांस फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं.

Tata Blackbird SUV Car: देश की दिग्गज कार निर्माता ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स देश में अपनी कारों के बेड़े में बढ़ोतरी में जुटी हुई है. रिपोर्ट्स हैं कि कंपनी जल्दी ही बाजार में अपनी नई SUV Tata Blackbird लॉन्च करने की योजना बना रही है.

अभी तक कंपनी ने अपनी इस SUV को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन ख़बरों के अनुसार ये नई एसयूवी भी टाटा नेक्सॉन के तैयार किए गए X1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है. इस एसयूवी में कंपनी 1.5 लीटर की क्षमता वाला दमदार पेट्रोल-डीजल इंजन का इस्तेमाल कर सकती है.

साथ ही इस एसयूवी में आपको कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, स्ट्रॉन्ग बॉडी ऑर्किटेक्ट, कूपे-स्टाइल बॉडी डिज़ाइन और शानदार इंटीरियर जैसे कई बेहतरीन फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं. इसकी लंबाई करीब 4.3 मीटर होने की उम्मीद है. इस कार को खास बनाने वाली चीज इसकी कूपे-स्टाइल रूफ और इसका 50mm लंबा व्हीलबेस है, जो केबिन के अंदर एक अच्छा स्पेस प्रदान कर सकता है. टाटा ब्लैकबर्ड लॉन्च होने के बाद हुंडई क्रेटा जैसी कारों पर भारी पड़ सकती है.

ऐसा अनुमान है कि टाटा नेक्सॉन के पिछले ओवरहैंग में बदलाव कर उसे आगे बढ़ाने के साथ ही इसके व्हीलबेस की लम्बाई में 50 mm तक की बढ़ोतरी की जा सकती है, ताकि कार के अंदर के स्पेस को और बढ़ाया जा सके. साथ ही साथ कार के बाहरी मॉडल में भी अच्छा-खासा बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं लगेजस्पेस और फास्टबैक डिज़ाइन को बेहतर बनाने के साथ-साथ लंबे रियर ओवरहैंग के ज़रिये पीछे के यात्रियों के लेगरूम को भी बेहतर बनाने की कोशिश की जा सकती है.

ख़ास फीचर्स

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस SUV में डुअल फ्रंट एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रिब्यूशन के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग-सिस्टम, ब्रेक एसिस्ट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. वहीं कीमत की बात करें तो इसके दाम हैरियर (TATA Harrier) से कम रख कर हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) को टक्कर दी जा सकती है.

पावरफुल इंजन

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस कार में 1.5-लीटर फोर-सिलेंडर का पेट्रोल-इंजन हो सकता है, जो 160 hp की अधिकतम पावर का आउटपुट दे सकता है. साथ ही इसे मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ भी पेश किया जा सकता है. इस समय टाटा के पोर्टफोलियो में Tata Nexon बेस्ट सेलिंग एसयूवी कार है, जिसे 5 स्टार सेफ़्टी रेटिंग के साथ सबसे सुरक्षित कारों में से एक माना जाता है.

इसे भी पड़ें-

Maruti Offers: मारुति की इस कार पर आपको मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट, ऑफर सीमित समय के लिए

Top Exporting Car: भारत में बनीं इस कार ने पूरी दुनिया में बजाया अपना डंका, जानें कौन-सी है ये कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर पहली कार खरीदने का बना रहे हैं मन तो ये 4 Maruti मॉडल जरूर देखें, बजट के हिसाब से चुनें अपनी पसंद
अगर पहली कार खरीदने का बना रहे हैं मन तो ये 4 Maruti मॉडल जरूर देखें, बजट के हिसाब से चुनें अपनी पसंद
How To Check Second Hand Car Engine: पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं, कहीं इंजन खुल तो नहीं चुका? ऐसे करें चेक
पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं, कहीं इंजन खुल तो नहीं चुका? ऐसे करें चेक
612 HP की ताकत और 100KM EV Range, Mercedes ने भारत में लॉन्च की धांसू Plug-in Hybrid
612 HP की ताकत और 100KM EV Range, Mercedes ने भारत में लॉन्च की धांसू Plug-in Hybrid
Maruti की सबसे बड़ी Safety चिंता खत्म? नई Brezza ने BNCAP में हासिल की 5-Star Rating
Maruti की सबसे बड़ी Safety चिंता खत्म? नई Brezza ने BNCAP में हासिल की 5-Star Rating

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget