एक्सप्लोरर

MG Motor कर रही है नई एसयूवी की तैयारी, जल्द आ सकती है MG Hector Facelift 

नई MG हेक्टर फेसलिफ्ट की कीमतों की जानकारी को फिलहाल उजागर नहीं किया गया है, लेकिन इसकी कीमत 17 लाख से 26 लाख रूपये (अनुमानित) के बीच हो सकती है.

MG Hector Facelift 2022: इस त्योहारी सीजन के अक्टूबर माह के आस पास, जानी मानी वाहन निर्माता कंपनी MG Motors (Morris Garages) भारत में अपनी लोकप्रिय एसयूवी एमजी हेक्टर (MG Hector) का नया अपडेटेड वर्जन एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट एसयूवी (MG Hector Facelift SUV) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह जानकारी निकलकर सामने आई है कि कंपनी की नई हेक्टर फेसलिफ्ट को बाजार में उतारने के लिए एमजी (MG) ने तैयारियां शुरू कर दी है. इस नए मॉडल में बहुत सारे कॉस्मेटिक अपडेट के अलावा लेवल 2 ADAS फीचर के साथ उतरा जा सकता है.

नई Hector Facelift SUV का लुक

लुक पर गौर करें तो नई हेक्टर फेसलिफ्ट के रूप में हेक्टर में एक बड़ा ब्लैक ट्रैपोजॉइडल ग्रिल, DRLs के साथ स्लीक मस्क्यूलर बोनट, बड़ा एयर कंडीशनर वेंट, एक सिल्वर स्किड प्लेट और एक सिलवर स्किड प्लेट मिलने की उम्मीद की जा रही है. इसमें एक नए डिजाइन के ग्रिल के साथ एक अपडेटेड फ्रंट एंड को मिल सकता है जिसमें अपने पिछले मॉडल की तुलना में बड़े हेडलैम्प्स और टेल-लैंप्स दिखने की अपेक्षा है. इस कार में ऐरो कट डिजाइन और 18-इंच डिजाइनर एलॉय व्हील, न्यू डिजाइन ORVMs, ब्लैक आउट बी पिलर्स के साथ तमाम फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

ये हो सकते हैं नए अपडेट्स

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हेक्टर फेसलिफ्ट में कंपपनी के एस्टोर (Aster) मॉडल में पहली बार उपयोग किया गया 2 ADAS तकनीक, सबसे बड़ा अपडेट हो सकता है. इसके साथ ही अन्य फीचर के रूप में इसमें लेन असिस्टेंस, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे फीचर्स को भी देखा जा सकता है.

इंजन में नहीं होगा कोई बदलाव

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नई हेक्टर फेसलिफ्ट के पावरट्रेन में किसी बदलाव की संभावना नहीं है. इसमें भी पहले की ही तरह इंजन के 3 ऑप्शंस दिए जाएंगे. पहला इंजन एक 1.5-लीटर का पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन है, जो 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम और समान ऑउटपुट के साथ आता है. दूसरा इंजन ऑप्शन 2.0-लीटर का डीजल इंजन है जो 167 hp की पावर और 350 Nm का उच्चतम टॉर्क पैदा कर सकता है. और इसका तीसरा इंजन 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो कि यह इंजन 141​​hp की पावर और 250 Nm का टार्क जनरेट कर सकता है.

हेक्टर फेसलिफ्ट: कीमत और राइवल

नई MG हेक्टर फेसलिफ्ट की कीमतों की जानकारी को फिलहाल उजागर नहीं किया गया है, लेकिन इसकी कीमत 17 लाख से 26 लाख रूपये (अनुमानित) के बीच हो सकती है. यह कार टोयोटा अर्बन क्रूजर हाई राइडर ,Tata Harrier, Maruti Suzuki Grand Vitara, Kia Seltos और Hyundai Creta जैसी कारों से भारतीय बाजार में मुकाबला करेगी.

यह भी पढ़ें :-

Tata Tiago Discount Offers: टाटा दे रही है Tiago हैचबैक पर भारी छूट, करें ₹23,000 तक की बचत

Tata Punch हुई महंगी, अब खरीदने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे
अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे
अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
Embed widget