एक्सप्लोरर

नई Maruti Wagon R Facelift हुई लॉन्च, कीमत सिर्फ 5.3 लाख रुपये से शुरू

मारुति सुजुकी अपनी सभी रेंज को अपडेट कर रही है. कुछ दिन पहले ही लॉन्च हुई नई बलेनो के बाद अब कंपनी ने नई वैगन आर भी लॉन्च कर दी है.

मारुति सुजुकी अपनी सभी रेंज को अपडेट कर रही है. कुछ दिन पहले ही लॉन्च हुई नई बलेनो के बाद अब कंपनी ने नई वैगन आर भी लॉन्च कर दी है. स्टाइल के लिहाज से नई वैगन आर में डुअल टोन एक्सटीरियर, नए अलॉय व्हील और फ्लोटिंग रूफ डिजाइन मिलता है. डुअल टोन एक्सटीरियर डिज़ाइन Z+ वेरिएंट में 2 नए कलर कॉम्बिनेशन- गैलेंट रेड के साथ ब्लैक रूफ और मैग्मा ग्रे के साथ ब्लैक रूफ में आएगा.

इंटीरियर भी बिल्कुल नया है और बेज तथा डार्क ग्रे सीट फैब्रिक डिज़ाइन के साथ डुअल टोन का है. फीचर्स की बात करें तो नई वैगन आर के पेट्रोल वैरिएंट में Idle Start/Stop सिस्टम और एजीएस वैरिएंट में हिल होल्ड असिस्ट है. 17.78 सेमी (7") स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो स्मार्टफोन नेविगेशन के साथ आता है और इसमें 4 स्पीकर ऑडियो सिस्टम तथा क्लाउड-आधारित सर्विस भी है.

सुरक्षा के लिहाज से नई वैगन आर में डुअल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) के साथ एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर हैं. ये सभी वैरिएंट में मानक के रूप में हैं. वैगन आर 1.0 और 1.2 लीटर पेट्रोल में अब ड्यूलजेट तकनीक है और दक्षता बढ़ाने के लिए Idle Start/Stop फीचर भी दिया गया है.

नई Maruti Wagon R Facelift हुई लॉन्च, कीमत सिर्फ 5.3 लाख रुपये से शुरू

1.0 लीटर एजीएस अब 25.19 किमी/लीटर का माइलेज देता है जबकि 1.2 लीटर एजीएस संस्करण में 24.43 किमी/लीटर का माइलेज मिलता है. जो पुरानी वैगन आर के मुकाबले लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा है. 1.0 लीटर मॉडल की कीमत 5.3 लाख रुपये से शुरू होती हैं और 1.2 लीटर वैरिएंट रेंज की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

यहां मारुति सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिससे आप वैगन आर को 12,300 रुपये प्रति महीना में ले सकते हैं. बता दें कि वैगन आर सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति कारों में से एक रही है और सीएनजी के रूप में भी काफी लोकप्रिय है.

यह भी पढ़ें-
35km से भी ज्यादा का माइलेज देती है कार, ये रही इंजन, फीचर्स और कीमत की जानकारी
Swift AMT vs Baleno AMT : माइलेज, पावर और स्पेस में कड़ा मुकाबला, लेकिन फीचर्स में 'रेस' जीत रही बलेनो एएमटी कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget