एक्सप्लोरर

Mahindra XUV 400: इसी महीने आ रही है महिंद्रा की ये इलेक्ट्रिक SUV, मिलेगी इतनी ज्यादा रेंज 

Mahindra XUV400 Price: इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत 15 लाख से 20 लाख रुपये के मध्य रहने की संभावना है. इस प्राइस रेंज में बाजार में Nexon EV Max पहले से ही मौजूद है.

Mahindra First Electric Car: भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) ईवी सेगमेंट को लेकर काफी गंभीर है. कंपनी ने घरेलू के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए भी भविष्य का प्लान तैयार कर लिया है. इसके तहत कंपनी ने पिछले महीने हुए एक इवेंट में अपनी 'बोर्न-इलेक्ट्रिक रेंज' की कारों के बारे में जानकारी को साझा किया था. इस रेंज को पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी 2025 में लॉन्च की जाएगी.

इससे पहले ही कंपनी ने एक टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें कंपनी ने अपनी एक्सयूवी400 (XUV 400) इलेक्ट्रिक एसयूवी की झलक दिखाई है. महिंद्रा अपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को इसी महीने 8 सितंबर को लांच करने वाली है. आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में.

एक्सयूवी400 का डिजाइन

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन कंपनी की  XUV300 पर आधारित है. इस गाड़ी की लंबाई 4.2 मीटर है, जो की XUV 300 के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है, इस कारण इसके अंदर अधिक स्पेस देखने को मिल सकता है. फिलहाल भारत में गाड़ी की लंबाई के अनुसार टैक्स लगाने के नियम इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मान्य नहीं है इसी कारण से कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों की मनचाहे तौर पर बढ़ा सकती हैं. इलेक्ट्रिक एसयूवी को इस तरह डिजाइन का यह तरीका नया नहीं है इससे पहले भी टाटा मोटर्स अपनी Nexon EV को इसके ICE आधारित मॉडल Nexon SUV के आधार पर तैयार कर चुकी है. 

कैसी होगी परफॉर्मेंस

XUV400 में दो बैटरी पैक का विकल्प मिलने की संभावना है. इसमें पॉवर के लिए सिंगल मोटर का इस्तेमाल किया जाएगा जिसे अगले पहियों को पॉवर देने के लिए बनाया गया है. यह इलेक्ट्रिक मोटर करीब 150 hp ki क्षमता वाला होगा. पावरट्रेन की बात करें तो इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर ही दिया जा सकता है, जो फ्रंट व्हील्स को पावर देगा. इस कार में 350 से लेकर 400 किलोमीटर की रेंज मिलने की संभावना है. यह Tata की नेक्सन ईवी मैक्स से मिलने वाली रेंज के लगभग बराबर है. Tata Nexon एआरएआई प्रमाण के अनुसार 437 किलोमीटर का रेंज देती है.  

इतनी होगी कीमत

Mahindra की इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत 15 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के मध्य रहने की संभावना है. इस प्राइस रेंज में बाजार में Nexon EV Max पहले से ही मौजूद है, जिसकी कीमत 18.34 से 19.84 लाख रुपये के बीच है. बाजार में इलेक्ट्रिक SUVs के कुछ अन्य विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिसमें MG ZS EV की कीमत 21.99 लाख रुपये और Kona Electric की कीमत 23.84 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :-

गाड़ी के लिए चाहिए VIP नंबर, तो ये है सबसे आसान तरीका, जानें कितना करना पड़ेगा खर्च

3 Best Performance Bikes: कम कीमत में चाहिए दमदार बाइक्स, तो बाजार में मौजूद हैं ये शानदार मॉडल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota New Hybrid Engine: बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
JSW Combat: Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
Best Mileage Car: सबसे ज्यादा माइलेज वाली टॉप-5 कारें, जानें सबसे सस्ती कौन?
सबसे ज्यादा माइलेज वाली टॉप-5 कारें, जानें सबसे सस्ती कौन?
Second Hand Car: सेकंड हैंड कार की जरूर देखें सर्विस हिस्ट्री, ये चीजें जरूर करें चेक
सेकंड हैंड कार की जरूर देखें सर्विस हिस्ट्री, ये चीजें जरूर करें चेक

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget